फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Dust of four lanes on the clear picture of airport expansion

Kangra News: एयरपोर्ट विस्तार की साफ होती तस्वीर पर जमीं फोरलेन की धूल

Mon, 23 Sep 2024 06:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 23 Sep 2024 06:26 AM IST
विज्ञापन
Dust of four lanes on the clear picture of airport expansion
धर्मशाला। मंडी-पठानकोट फोरलेन के तहत राजोल से ठानपुरी तक स्थिति स्पष्ट न होने से लोग असमंजस में हैं। फोरलेन की धुंधली तस्वीर के कारण गगल एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के प्रभावित और इस फोरलेन के दायरे में आने वाले गांवों के लोग अपने घरों और अन्य निर्माण कार्याें को नहीं करवा पा रहे हैं।
विज्ञापन

उधर, जिला प्रशासन भी एयरपोर्ट विस्तारीकरण की जद में आने वाले कारोबारियों को रोजगार मुहैया करवाने के लिए तैयार किए जाने वाले व्यावसायिक संस्थानों के निर्माण को लेकर योजना तैयार नहीं कर पा रहा है। जानकारी के अनुसार गगल एयरपोर्ट विस्तारीकरण की प्रक्रिया के तहत प्रभावित पंचायतों के लोगों को नोटिस दिए जा रहे हैं। जिला प्रशासन ने भी प्रभावित परिवारों को बसाने के लिए योजना तैयार कर ली है। इस विस्तारीकरण की जद में 700 से अधिक दुकानें भी गिराई जाएंगी। दुकानदारों को रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से शॉपिंग कॉम्पलेक्स बनाए जाने की योजना है।
विज्ञापन


इसके लिए राजोल से ठानपुरी के बीच में इस व्यावसायिक संस्थान का निर्माण किया जाना है, लेकिन भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से इस पेंच के बारे कोई स्थिति स्पष्ट नहीं की जा रही है। राजोल से ठानपुरी तक फोरलेन निर्माण की स्थिति स्पष्ट न होने से एयरपाेर्ट विस्तारीकरण प्रभावित लोगों में भी असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गई है। प्रभावितों में जिनकी जमीन एयरपोर्ट विस्तारीकरण की जद में आने से बच गई है, वे घरों का निर्माण भी शुरू नहीं कर पा रहे हैं। लोगों को यही चिंता सता रही है कि फोरलेन की स्थिति स्पष्ट हो जाए, जिससे कि उन्हें फोरलेन निर्माण के कारण फिर से विस्थापन न झेलना पड़े। ऐसे में सनौरा से लेकर पुराना मटौर तक सभी लोग फोरलेन की स्थिति स्पष्ट होने के इंतजार में बैठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




उधर, एडीएम कांगड़ा डाॅ. हरीश गज्जू ने बताया कि राजोल से ठानपुरी तक फोरलेन निर्माण किस क्षेत्र से होकर गुजरेगा, इसको लेकर एनएचएआई से स्थिति स्पष्ट करने के लिए कहा है। फोरलेन के किनारे शॉपिंग कॉम्पलेक्स का निर्माण भी किया जाना है, जिसमें एयरपोर्ट विस्तारीकरण में प्रभावित होने वाले कारोबारियों को दुकानें उपलब्ध करवाई जानी है। फोरलेन की स्थिति स्पष्ट होने के बाद ही इसको लेकर भूमि का चयन होना है।


बाक्स:


फोरलेन की यहां से गुजरने पर चली है चर्चा

राजोल से ठानपुरी तक फोरलेन अब धर्मशाला की तरफ से बनाने के प्रोपोजल पर चर्चाएं चली हुई हैं। इसमें फोरलेन का निर्माण राजोल, बीएसएफ सेंटर के साथ से भड़ौत बल्ला, कियोड़ियां, सलांगड़ी, चैतडू, पटोला, अनसोली और मटौर काॅलेज के नए बन रहे भवन के निकट से होते हुए कछियारी में मटौर-शिमला फोरलेन से जोड़ते हुए ठानपुरी तक पहुंचाए जाने की चर्चा चली हुई है। वहीं, इसमें बताया जा रहा है कि घुरकड़ी चौक बाजार इसका हिस्सा नहीं बनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed