फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Dussehra festival celebrated in Kangra

जिले में धूमधाम से मनाया दशहरा पर्व

Fri, 15 Oct 2021 11:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Dussehra festival celebrated in Kangra
धर्मशाला के पुलिस मैदान में विजयदशमी पर जलते रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले। -संवाद - फोटो : Kangra
धर्मशाला। जिला कांगड़ा के विभिन्न स्थानों पर विजयदशमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। जिला मुख्यालय धर्मशाला के पुलिस मैदान में दशहरा उत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया। उन्होंने कहा कि विजयदशमी का त्योहार असत्य पर सत्य की जीत और बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है। इस दौरान एसपी कांगड़ा खुशहाल शर्मा, एडीएम रोहित राठौर, एएसपी पुनीत रघु, एसडीएम डहरीश गज्जू, कचहरी अड्डा दशहरा कमेटी के प्रधान प्रेम कटोच व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

वहीं पालमपुर में शहीद विक्रम बतरा मैदान में दशहरे के पर्व पर रावण के पुतले का दहन किया गया। हालांकि, पहले पालमपुर में पुतलों को लेकर संशय बना था। लेकिन बाद में शुक्रवार दोपहर को नगर निगम व व्यापार मंडल ने रावण के पुतले का दहन करने का फैसला लिया। जबकि हर साल की तरह होने वाला दशहरा नहीं मनाया गया। इस बीच विक्रम बतरा मैदान में रावण दहन से पहले आतिशबाजी की गई। राधा कृष्ण मंदिर से झांकी के रूप में राम, लक्ष्मण व सीता को लाया गया। उसके बाद विक्रम बतरा मैदान पर रावण का दहन किया गया। व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुरेंद्र सूद ने कहा कि नगर निगम व व्यापार मंडल ने मिल कर रावण का पुतला जलाया। इस मौके पर कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं कोटला, त्रिलोकपुर, जौंटा, भाली, कुठेहड़, बग्गा, खज्जियां और हारचक्कियां गांवों में झांकियां निकाली गईं। इस अवसर पर कोटला में बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। वहीं खैरा मेें भी बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर वाल कलाकारों ने रावण, मेघनाथ व कुंभकर्ण के विशाल पुतले बनाए। राम व रावण की सेनाओं ने खैरा बाजार से लोअर खैरा बाजार तक नगर फेरी लगाकर सबका मनोरजंन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान अनमोल, दिशांत ,प्रिंस, गोलू, हनी, साहिल, वंशू, अंशु, अभु, निखिल, वीणू, अक्षु, दिषु ने अपनी कलाबाजियों से सबका मनोरंजन किया। इस अवसर पर मोंटू, बॉबी, प्रिंस, विकास धीमान, रवि, अशोक मेहरा, हरि ओम, सन्नी, पीयूष, विकास, हैप्पी, लक्क़ी, मोनू, टोनी, कर्मवीर, पप्पी, मनोहर, अशी, वीरेंद्र, सतीश, मोनू , आशु, सतीश व सौरभ सहित कई नन्हे कलाकार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed