{"_id":"62a23b85a4cca25cb07971a5","slug":"due-to-non-availability-of-drinking-water-villagers-kangra-news-sml4116302125","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल न मिलने पर गांववासियों ने घेरा अधिशासी अभियंता कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल न मिलने पर गांववासियों ने घेरा अधिशासी अभियंता कार्यालय
विज्ञापन
सिंचाई के लिए पानी ना मिलने पर बैजनाथ के जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता कार्यालय के बाहर धरने प
- फोटो : Kangra
बैजनाथ (कांगड़ा)। उपमंडल के विभिन्न गांवों के लोगों ने पेयजल की आपूर्ति और सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी न मिलने पर अधिशासी अभियंता कार्यालय के बाहर धरना दिया। सगूर, टिकरी और डूहकी गांव के देशराज, लवजीत, शेर सिंह, बीना देवी, मधुबाला, कमलेश, पिंकी, कृष्ण आदि का कहना है कि उनके गांव में सिंचाई के लिए पानी नसीब नहीं हो पा रहा है।
लवजीत ने बताया कि गांव को सिंचाई सुविधा प्रदान करने के लिए 2002 में योजना का शिलान्यास हुआ था और 2006 में यह योजना क्रियान्वित हो गई थी, लेकिन कुछ समय पानी आने के बाद 2014 से यह योजना पूरी तरह से ठप पड़ी हुई है। गांववासियों का कहना है कि विभागीय अधिकारियों ने एक माह पूर्व 7 जून को योजना को सुचारु करने का समय दिया था, लेकिन अब तक शुरू नहीं हो सकी है।
गांववासियों का कहना है कि विभाग इस योजना को पंचायत के हवाले कर दे या फिर 15 जून तक पानी उपलब्ध करवाए और ऐसा न होने पर चक्का जाम किया जाएगा। उधर, दूसरी तरफ चकोल, माहल पट आदि गांव के कैप्टन रतन सिंह राणा, सूबेदार दादर सिंह, भगवानदास, मुखीराम, त्रिलोक चंद, संजीव कुमार, राज कुमार, सुरेंद्र और कृष्ण आदि ने बताया कि चूर चरनामती की कूहल में पानी न होने के कारण उनकी फसलें बर्बाद हो गई हैं और धान की बिजाई करना भी मुश्किल हो गया है। महिलाओं का कहना था कि पशुओं के लिए भी पानी नसीब नहीं हो पा रहा है। नाग मोड़ के कल्याणा मझैरना के सूरज प्रकाश, रमेश कुमार, नीलम शर्मा, रूबिका शर्मा, अंजू देवी, बिट्टू, गीता, ज्ञान चंद, मुकुल शर्मा, गोपाल, लेखराज, दुर्गा प्रसाद, कांता देवी, नीतू और गुड्डी ने बताया कि उन्हें 15 दिन से पेयजल उपलब्ध नहीं हो सका है। दो वर्षों से पानी बड़ी कम मात्रा में उपलब्ध हो रहा था और 15 दिन से पानी की एक बूंद भी नलों में नहीं है। शिकायत लेकर अधिशासी अभियंता के कार्यालय में पहुंचे लोगों का कहना था कि वे सुबह 9 :00 बजे से धरने पर बैठे हैं, लेकिन जल शक्ति विभाग के किसी भी प्रतिनिधि ने उनसे बात तक नहीं की है। कैप्टन रतन सिंह राणा ने कहा कि तीन घंटों से कार्यालय में कोई भी अधिकारी मौजूद नहीं है और विधायक को भी रोका गया, लेकिन वे नहीं रुके। जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता दिनेश कपूर ने बताया कि टिकरी डुहकी उठाऊ योजना के लिए ट्रांसफार्मर की स्थापना की जा रही है। उन्होंने बताया कि पेयजल की समस्या का जायजा लेकर उसका हल किया जाएगा।