फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Drug de-addiction centre to reopen in Prayas Bhawan, to be operated by Red Cross Society

Kangra News: प्रयास भवन में फिर खुलेगा नशा मुक्ति केंद्र, रेडक्रॉस सोसायटी करेगी संचालन

Tue, 11 Nov 2025 06:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 11 Nov 2025 06:04 AM IST
विज्ञापन
Drug de-addiction centre to reopen in Prayas Bhawan, to be operated by Red Cross Society
धर्मशाला में रेडक्रॉस सोसायटी की बैठक की अध्यक्षता करते उपायुक्त हेमराज बैरवा। -स्रोत: डीपीआरओ
धर्मशाला। प्रयास भवन धर्मशाला में जल्द ही फिर से नशा मुक्ति केंद्र संचालित होगा। इसका संचालन जिला रेडक्रॉस सोसायटी कांगड़ा द्वारा किया जाएगा। यह निर्णय सोमवार को उपायुक्त कार्यालय के सभागार में आयोजित सोसायटी की वार्षिक सामान्य बैठक में लिया गया। लंबे समय के प्रयास भवन में नशा मुक्ति केंद्र पर ताला लटका हुआ था।
विज्ञापन

रेडक्रॉस सोसायटी की बैठक की अध्यक्षता सोसायटी के अध्यक्ष एवं उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने की। उन्होंने सोसायटी की स्थाई आय सृजन के लिए संसाधन विकसित करने और नवीन प्रयास करने पर जोर दिया, ताकि गरीब, जरूरतमंद एवं असहाय लोगों की अधिक सेवा की जा सके। बैठक में जिला रेडक्रॉस सोसायटी कांगड़ा की वर्ष 2021-22 से लेकर 2024-25 तक की वार्षिक गतिविधि रिपोर्ट भी जारी की गई।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा पिछले 3 वर्षों के दौरान 784 गरीब व जरूरतमंदों को 35,75,143 (35 लाख 75 हजार) रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के अंत में उपायुक्त हेमराज बैरवा ने दिव्यांगजनों को सहायता उपकरण भी वितरित किए। इस अवसर पर एडीसी विनय कुमार, रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव ओपी शर्मा, एसडीएम मोहित रत्न, जोनल अस्पताल की एमएस डॉ. अनुराधा शर्मा सहित सोसायटी के पैटर्न व आजीवन सदस्य उपस्थित रहे।


टांडा सराय भवन का होगा विस्तार
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि डॉ. आरपीजीएमसी टांडा में संचालित किए जा रहे सराय भवन में 2 और मंजिलें बनाई जाएंगी, जिस पर लगभग 19 करोड़ 12 लाख रुपये व्यय होंगे। आमजन की सुविधा के लिए इसी सराय भवन में एक लिफ्ट भी लगाई जा रही है। इसके अतिरिक्त भविष्य में रेडक्रॉस मेला आयोजित करने, नए रेडक्रॉस भवन के निर्माण और देहरा तथा पालमपुर में दुकानों के निर्माण को लेकर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed