फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Drinking water supply stopped in Lower Rajol for six days, people worried

Kangra News: लोअर राजोल में छह दिन से पेयजल आपूर्ति ठप, लोग परेशान

Sun, 20 Oct 2024 07:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 20 Oct 2024 07:56 AM IST
विज्ञापन
Drinking water supply stopped in Lower Rajol for six days, people worried
फोरलेन निर्माण के कारण बंद किया हैंडपंप, लोगों की बढ़ी मुसीबत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहपुर (कांगड़ा)। जिला के विकास खंड रैत क्षेत्र के लोअर राजोल के कई घरों में पेयजल आपूर्ति ठप है। यहां फोरलेन निर्माण में जुटी कंपनी की ओर से पेयजल आपूर्ति के लिए लगाया हैंडपंप बंद कर दिया है, जिस वजह से लोगों की दिक्कत बढ़ गई है। स्थानीय निवासी पवन कुमार, शम्मी, अशोक, मीना, संतोष आदि ने बताया कि उनके घरों में छह दिन से पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। जलशक्ति विभाग के पास शिकायत करने जाते हैं तो कहा जाता है कि फोरलेन के निर्माण में जुटी कंपनी की ही यह जिम्मेदारी है। निर्माण कार्य के दौरान किसी भी तरह की क्षतिपूर्ति के लिए संबंधित कंपनी ही जिम्मेदार है। इस वजह से लोगों में विभाग के प्रति रोष है। लोगों का कहना है कि फोरलेन के कारण पहले कूहलें बंद हो चुकी हैं और अब पेयजल आपूर्ति भी ठप हो गई है। स्थानीय निवासी अशोक ठाकुर ने बताया कि आसपास कोई प्राकृतिक स्रोत भी नहीं है, लिहाजा खुद राशि खर्च करके पानी का टैंकर मंगवाया गया है। लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि संबंधित कंपनी को निर्देश दिए जाएं कि इस तरह की मूलभूत सुविधा से लोगों को वंचित न किया जाए। किसी भी हैंडपंप को उखाड़ने से पहले वैकल्पिक व्यवस्था की जाए।

उधर, जलशक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता नवदीप सिंह ने कहा कि फोरलेन निर्माण में जुटी कंपनी को अवगत करवा दिया है। नया हैंडपंप उसी क्षेत्र में स्थापित किया जा रहा है। एक-दो दिन में पेयजल आपूर्ति सुचारू करने का आश्वासन भी दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed