फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Drinking water pipe hung from the electric pole, people scared of dangerous supply

Kangra News: बिजली के खंभे से टांग दिया पेयजल पाइप, खतरे की सप्लाई ने डराए लोग

Thu, 17 Jul 2025 01:14 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Drinking water pipe hung from the electric pole, people scared of dangerous supply
धर्मशाला के बस स्टैंड बिजली के पोल से लाइन पानी लाइन को विद्युत बोर्ड की कारवाई के बाद काट कर अ
धर्मशाला। बस स्टैंड धर्मशाला में परिवहन निगम की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है, जिसने लोगों की जान खतरे में डाल दी थी। बस स्टैंड परिसर में बिजली के पोल से पानी के पाइप को बांधकर ऊपर की ओर ले जाया गया था, ताकि पानी की आपूर्ति की जा सके, लेकिन यह समाधान असुरक्षित साबित हुआ, क्योंकि पाइप में रिसाव हो रहा था और उसका पानी सीधे पोल और उससे जुड़े बिजली कनेक्शन बॉक्स पर गिर रहा था। स्थानीय लोगों ने जब यह खतरा देखा, तो उन्होंने तुरंत बिजली बोर्ड को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही विद्युत मंडल ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर टीम भेजी और पाइप को बिजली के पोल से हटवा दिया। पानी की आपूर्ति के लिए इस्तेमाल की गई पाइप को अब जमीन पर सुरक्षित ढंग से व्यवस्थित कर दिया गया है। बिजली बोर्ड धर्मशाला के अधिशासी अभियंता विकास ठाकुर ने इस मामले को गंभीर लापरवाही बताया। उन्होंने कहा कि बिजली के खंभे से पानी की लाइन बांधना बेहद खतरनाक है। इससे कोई भी बड़ा हादसा हो सकता था। हमें जैसे ही सूचना मिली, हमने तुरंत कार्रवाई की और इसे हटवा दिया। भविष्य में इस तरह की लापरवाही दोबारा न हो, इसके लिए हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed