फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Drinking water crisis deepens in Ward 10-11 of Municipal Corporation Dharamshala

Kangra News: नगर निगम धर्मशाला के वार्ड 10-11 में गहराया पेयजल संकट

Wed, 21 Aug 2024 05:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 21 Aug 2024 05:07 AM IST
विज्ञापन
Drinking water crisis deepens in Ward 10-11 of Municipal Corporation Dharamshala
धर्मशाला के भागसूनाग नाले में टूटी पेयजल योजना की ठीक करने में जुटे कर्मी।
धर्मशाला। बरसात के मौसम में भी नगर निगम धर्मशाला में वार्ड 10 और 11 में पिछले तीन दिनों से पेयजल संकट गहरा गया है। क्षेत्र में पिछले तीन दिनों पर पानी की भारी किल्लत चल रही है। ऐसे लोगों को रोजमर्रा के कामों के लिए खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को पानी के लिए सरकारी और निजी हैंडपंपों का रुख करना पड़ रहा है। जानकारी के मुताबिक श्यामनगर और रामनगर को पेयजल आपूर्ति करने वाले भागसूनाग स्क्रीम को मुख्य स्रोत और लाइन बारिश के चलते टूट गई है। जिसके ठीक करने के लिए विभाग की ओर कड़ी मुश्क्कत करने के बावजूद भी लाइन बहाल नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

अभी इस परियोजना को लाइन को ठीक करने के लिए दो से तीन ओर लग सकते है। ऐसे में लोगों को पेयजल की आपूर्ति के लिए ओर इंतजार करना पड़ रहा है। नगर निगम वार्ड 10 के पार्षद अनुराग ने कहा कि क्षेत्र में पिछले दिनों से आ रही पानी समस्या को लेकर जलशक्ति विभाग को कहा गया। विभाग ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही भागसूनाग पेयजल पेयजल योजना की लाइन की ठीक कर सप्लाई सुचारू रूप से कर दी जाएगी।
विज्ञापन

जलशक्ति विभाग के उपमंडल धर्मशाला के अधिशाषी अभियंता सुमित कटोच ने कहा कि भागसूनाग पेयजल योजना के क्षतिग्रस्त होने से रामनगर और श्यामनगर में पेयजल आपूर्ति बाधित हुई है। विभाग के कर्मचारी युद्धस्तर पर कार्य कर रहे हैं। जल्द ही नियमित रूप से पेयजल आपूर्ति शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed