फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Drains on the roadside are inviting accidents

Kangra News: सड़क किनारे नाले दे रहे हादसे को न्योता, स्थानीय लोगों में रोष

Mon, 21 Apr 2025 12:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 21 Apr 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Drains on the roadside are inviting accidents
पुराना होशियारपुर सड़क मार्ग के किनारे खुला नाला जहां कई हादसे हो चुके। स्रोत संवाद - फोटो : सीएचसी में जांच पड़ताल करती पुलिस।
ऊना। शहर के पुराना होशियारपुर मार्ग पर दोनों ओर बने खुले नाले लोगों के लिए खतरे का सबब बने हुए हैं। रविवार को एक बाइक सवार इन नालों में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई वाहन चालक इन नालों में गिरकर चोटिल हो चुके हैं। इसके बावजूद प्रशासन इन नालों पर स्लैब डालने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि नालों को गंदे पानी की निकासी के लिए बनाया गया था, लेकिन अब ये दुर्घटनाओं और बीमारियों का कारण बनते जा रहे हैं। नालों की नियमित सफाई न होने से उनमें गंदगी जमा हो जाती है, जिससे आसपास बदबू और मच्छरों की भरमार है। यही नहीं, मार्ग की चौड़ाई कम होने और ट्रैफिक अधिक होने के कारण राहगीरों और दुकानदारों को हर समय हादसे का डर बना रहता है।
विज्ञापन


नगर परिषद के कार्यकाल के दौरान इस समस्या को हल करने के प्रयास हुए, लेकिन धरातल पर कोई ठोस काम नहीं हुआ। अब नगर निगम बनने के बाद भी स्थिति जस की तस है। स्थानीय निवासी राम कुमार, हरीश कुमार, सोम लाल, विनय शर्मा, प्रेम पाल, संगीता, रमेश राणा और शिव कुमार शर्मा सहित अन्य लोगों ने मांग की है कि प्रशासन तत्काल इन नालों पर स्लैब डलवाए और नियमित सफाई सुनिश्चित करे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि यह मामला प्रशासन के संज्ञान में आया है। जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी और समाधान निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed