{"_id":"6930999e9797438f980918d0","slug":"dr-rajesh-will-take-charge-of-the-congress-party-in-six-districts-kangra-news-c-95-1-ssml1021-209138-2025-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: छह जिलों में कांग्रेस पार्टी की कमान संभालेंगे डॉ. राजेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: छह जिलों में कांग्रेस पार्टी की कमान संभालेंगे डॉ. राजेश
Thu, 04 Dec 2025 01:42 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Thu, 04 Dec 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. राजेश शर्मा को कांग्रेस ने संगठन के भीतर एक बड़ी और अहम जिम्मेदारी सौंपी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने पदभार संभालने के तुरंत बाद संगठन सृजन अभियान के तहत डॉ. राजेश शर्मा को प्रदेश के छह प्रमुख जिलों का दायित्व दिया है।
नई जिम्मेदारी के तहत डॉ. राजेश शर्मा को कांगड़ा, चंबा, हमीरपुर, ऊना, बिलासपुर और मंडी जिलों में समन्वय का काम देखना होगा। उन्हें इन जिलों में नियुक्त प्रदेश कांग्रेस ऑब्जर्वरों के साथ तालमेल बिठाकर काम करना होगा। डॉ. राजेश शर्मा की भूमिका जिला अध्यक्षों के चयन में निर्णायक होगी। वे ऑब्जर्वरों के साथ मिलकर इन छह जिलों की विस्तृत रिपोर्ट तैयार करेंगे और पार्टी हाईकमान को सौंपेंगे।
इसी रिपोर्ट को आधार बनाकर पार्टी इन जिलों में नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति करेगी। गौरतलब है कि डॉ. राजेश शर्मा मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के भी करीबी माने जाते हैं। हाल ही में मुख्यमंत्री ने उन्हें नूरपुर का विकास चर्चा प्रभारी नियुक्त किया था। अब संगठन की तरफ से मिली इस जिम्मेदारी को डॉ. राजेश ने स्वीकार करते हुए कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, वे पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ उसका निर्वहन करेंगे।