{"_id":"65fb3a1ccc33b802dc04d3d4","slug":"dont-pay-attention-to-rumours-will-reveal-soon-hoshiar-kangra-news-c-95-1-kng1002-129322-2024-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफवाहों पर ध्यान न दें, जल्द करूंगा खुलासा : होशियार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफवाहों पर ध्यान न दें, जल्द करूंगा खुलासा : होशियार
Thu, 21 Mar 2024 01:03 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Thu, 21 Mar 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। कैबिनेट रैंक देने और देहरा को जिला बनाने के ऑफर की अफवाह पर अब विधायक होशियार सिंह सामने आए हैं। विधायक होशियार सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से जनता को संदेश देते हुए लिखा है कि मैं अपने देहरा विस की जनता से अपील करता हूं कि जो अफवाह सोशल मीडिया के माध्यम से फैलाई जा रही हैं उन पर जनता ध्यान न दें। उन्होंने लिखा है कि वह शीघ्र इन अफवाहों पर खुलासा करेंगे।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र में एक अफवाह उड़ रही थी कि मुख्यमंत्री सुक्खू ने देहरा के निर्दलीय विधायक होशियार सिंह को ऑफर दिया है कि वह कांग्रेस सरकार को समर्थन दें, बदले में उन्हें कैबिनेट रैंक और देहरा को जिला बनाया जाएगा। अभी जनता के बीच इस ऑफर पर चर्चा ही चल रही थी कि विधायक होशियार सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से इन सभी कयासों पर विराम लगा दिया।