फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   District Pensioner Welfare Association elections on 19th

Kangra News: जिला पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन के चुनाव 19 को

Sun, 16 Mar 2025 05:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 16 Mar 2025 05:46 AM IST
विज्ञापन
District Pensioner Welfare Association elections on 19th
धर्मशाला। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन जिला कांगड़ा का त्रैवार्षिक चुनाव 19 मार्च को धर्मशाला स्थित जोधामल सराय में आयोजित किया जाएगा। यह चुनाव सुबह साढ़े 10 बजे से दोपहर दो बजे तक होंगे। चुनाव में पर्यवेक्षक के रूप में प्रदेश कार्यकारिणी से मंडी जिला के प्रधान हरीश शर्मा, ऊना के हरमेश राणा, चंबा के पीसी ओबराय, बिलासपुर के जगदीश दिनेश, महासचिव चेत राम वर्मा, शिमला जिला से मदन शर्मा, भूप राम वर्मा, घनश्याम शर्मा और जीवन शर्मा मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

चुनाव से पहले एसोसिएशन के जिला कांगड़ा अध्यक्ष सुरेश ठाकुर की अध्यक्षता में जिला कार्यकारणी, जिलाभर से आए हुए प्रतिनिधियों और दूसरे जिलों से आए हुए विशेष आमंत्रित सदस्यों की बैठक होगी। इसमें पिछले तीन वर्ष की उपलब्धियों बारे चर्चा होगी और जिला कोषाध्यक्ष मुबारक चंद हिन्दोस्तानी की ओर से लेखा-जोखा पेश किया जाएगा। वहीं, मांगों के पूरा न होने के विरोध में पेंशनरों की ओर से सरकार के खिलाफ रोष रैली जोधामल सराय से लेकर जिलाधीश कार्यालय तक निकाली जाएगी। साथ ही एक मांग पत्र डीसी कांगड़ा के माध्यम से मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed