फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   District level Holi festival Paprola will start with a procession

Kangra News: शोभायात्रा से शुरू होगा जिला स्तरीय होली महोत्सव पपरोला

Tue, 11 Mar 2025 01:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 11 Mar 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
District level Holi festival Paprola will start with a procession
बैजनाथ (कांगड़ा)। जिला स्तरीय होली महोत्सव पपरोला का शुभारंभ शोभायात्रा के साथ 12 मार्च को बाबा ज्ञान दास मंदिर से होगा। यह मेला 15 मार्च तक आयोजित होगा। मेला कमेटी के स्थानीय अध्यक्ष गौरव सूद और व्यापार मंडल पपरोला के अध्यक्ष मनोज सूद ने बताया कि मेले का शुभारंभ एसडीएम बैजनाथ देवी चंद ठाकुर करेंगे।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व एससी सैल के वाइस चेयरमैन रविंद्र बिट्टू बतौर विशेष अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे। इसके अलावा सांस्कृतिक संध्याओं में 16 मार्च को विधायक किशोरी लाल बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे, जबकि नगर पंचायत की अध्यक्ष आशा भाटिया और उपाध्यक्ष राजन चौधरी बतौर विशेष अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में भाग लेंगे।
विज्ञापन

दूसरी सांस्कृतिक संध्या में बीपीए के अध्यक्ष अनुराग शर्मा और संसाल स्थित स्वामी रामानंद ट्रस्ट के संचालक राजेश शर्मा बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे। 18 मार्च को अंतिम सांस्कृतिक संध्या में केसीसी बैंक के चेयरमैन कुलदीप सिंह पठानिया मुख्य अतिथि होंगे, जबकि पपरोला से समाजसेवी निशांत मेहता शैंकी और अधिवक्ता नीरज मेहता विशेष अतिथि के रूप में कार्यक्रम में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मेले को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। मेले में झांकियों मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगी। 15 मार्च को मां काली की झांकी निकाली जाएगी। इसके अलावा तीन सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन इस बार मेले में किया जाएगा। मेले में पहाड़ी गायकों को विशेष तौर पर आमंत्रित किया जाएगा। 12 मार्च से देर शाम छह बजे से झांकियां निकाली जाएंगी। यातायात व्यवस्था को लेकर डीएसपी अनिल शर्मा के प्लान के मुताबिक 12 मार्च से मेले के समापन तक सड़कों पर बेतरतीब वाहनों को खड़ा करने की मनाही होगी। तीनों सांस्कृतिक संध्याओं का लाइव प्रसारण लोकल सोशल मीडिया और अन्य चैनलों पर प्रसारित किया जाएगा। इस दौरान व्यापार मंडल प्रधान मनोज सूद, होली मेला कमेटी के स्थानीय अध्यक्ष गौरव सूद, विशाल सूद, सचिन शर्मा, सुनील बंटी, पुष्पेंद्र सूद, भूरि सिंह, शांति कौल, गगन वैद्य, राजेश शर्मा, साहिल चौधरी, पार्षद अनीता सूद और शमा पटियाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed