{"_id":"670710f5512eef5cd90bd234","slug":"district-level-dussehra-festival-begins-with-procession-kangra-news-c-95-1-kng1005-150303-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: शोभा यात्रा के साथ जिला स्तरीय दशहरा उत्सव का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: शोभा यात्रा के साथ जिला स्तरीय दशहरा उत्सव का आगाज
Thu, 10 Oct 2024 04:55 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Thu, 10 Oct 2024 04:55 AM IST
विज्ञापन
शाहपुर (कांगड़ा)। जिला स्तरीय तीन दिवसीय दशहरा उत्सव का शुभारंभ शाहपुर में बुधवार को आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादवेंद्र ने किया। इस दौरान उनके साथ उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया भी मौजूद रहे। सबसे पहले रामेश्वर मंदिर शाहपुर में राम प्रतिमा भूमि पूजन के साथ विशाल शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान मुख्यातिथि ने यहां बनने वाले राम मंदिर की नींव भी रखी। मुख्यातिथि ने यहां पर विभिन्न विभागों की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
शाम को आयोजित स्टार नाइट में इंडियन आइडल फेम अनुज शर्मा, राज जेरी और विक्रांत भंदराल ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर खूब धमाल मचाई। उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि 10 अक्तूबर को सांस्कृतिक संध्या में केसीसीबी के चेयरमैन कुलदीप सिंह पठानिया बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। दूसरी सांस्कृतिक संध्या में 10 अक्तूबर को इशांत भारद्वाज बतौर स्टार कलाकार धमाल मचाएंगे। महिला सशक्तिकरण की दिशा में 11 अक्तूबर की सांस्कृतिक संध्या महिला कलाकारों के लिए समर्पित रहेगी। दशहरा उत्सव के दौरान वॉलीबाल और कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जा रहा है। विजेता टीमों को 21,000-21,000 रुपये और उप विजेता टीम को 11,000 रुपये नकद इनाम दिया जाएगा। अंडर-19 कबड्डी पांच हजार इनाम दिया जाएगा और 12 अक्तूबर को फाइनल मैच खेले जाएंगे।