फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   District administration will give jobs again to 51 retired Patwari-lawmen

Kangra News: 51 सेवानिवृत्त पटवारी-कानूनगो को दोबारा नौकरी देगा जिला प्रशासन

Sun, 05 Jan 2025 05:20 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 05:20 AM IST
विज्ञापन
District administration will give jobs again to 51 retired Patwari-lawmen
सेवानिवृत्त पटवारियों के 27, कानूनगो के 24 पद भरे जाएंगे, सात जनवरी तक कर सकेंगे आवेदन
विज्ञापन

कानूनगो को 30, पटवारियों को दिया जाएगा 25 हजार रुपये मासिक वेतन
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में सेवानिवृत्त पटवारियों और कानूनगो के 51 पद भरे जाएंगे। इसके लिए पात्र अभ्यर्थी सात जनवरी तक जिलाधीश कांगड़ा के पास आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों को जिला प्रशासन रद्द कर देगा।
सेवानिवृत्त कर्मचारियों से भरे जाने वाले इन पदों के बारे में जिला प्रशासन ने अधिसूचना भी जारी कर दी है। जिला प्रशासन की ओर से जारी की गई अधिसूचना के तहत सेवानिवृत्त पटवारियों के 27 और कानूनगो के 24 पद भरे जाएंगे। आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की आयु 65 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

नियुक्त होने वाले कानूनगो को 30, जबकि पटवारी को 25 हजार रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा। उन्हें यह नियुक्ति जिला कांगड़ा में पटवारी और कानूनगो के रिक्त चल रहे पदों पर दी जाएगी। पटवारियों के रिक्त पदों में तहसील धर्मशाला, पालमपुर, थुरल, धीरा, मुल्थान, नूरपुर और फतेहपुर तहसील और हरिपुर सब तहसील के तहत एक-एक पद भरा जाएगा। इसके अलावा बड़ोह, इंदौरा और सब तहसील पंचरुखी में दो-दो, जबकि जयसिंहपुर, ज्वालामुखी और खुंडियां तहसीलों में तीन-तीन पद भरे जाएंगे। वहीं सब तहसील आलमपुर में पटवारियों के चार पद भरे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कानूनगो के एलएओ राजा का तालाब, तहसील मुल्थान, रक्कड़ और रे के तहत दो-दो पद भरे जाएंगे। जबकि एसडीएम जयसिंहपुर, एसडीएम नूरपुर, एसडीएम फतेहपुर, डीसी आरएंडआर, भवारना, धीरा, धर्मशाला, नूरपुर, इंदौरा, फतेहपुर, जसवां, हारचक्कियां, सदवां, भड़ोली, दरीनी और कोटला में एक-एक पद भरा जाएगा। इसकी पुष्टि जिलाधीश कांगड़ा हेमराज बैरवा ने की है। उन्हों ने बताया कि पात्र सेवानिवृत्त पटवारी और कानूनगो सात जनवरी तक इन रिक्त पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed