फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Distributing food items in printed papers, risk of diseases

Kangra News: प्रिंटेड कागजों में बांट रहे खाद्य सामग्री, बीमारियों का खतरा

Thu, 18 Apr 2024 04:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 18 Apr 2024 04:15 AM IST
विज्ञापन
Distributing food items in printed papers, risk of diseases
धर्मशाला। जिले भर में मेलों और धार्मिक कार्यक्रमों का दौर चल रहा है। इस बीच खाद्य पदार्थ डालने के लिए प्रिंटेड कागजी लिफाफों का भी धड़ल्ले से इस्तेमाल हो रहा है। इन कागजों में इस्तेमाल होने वाली सियाही स्वास्थ्य लिए घातक साबित हो सकती है। मेले में दुकानदार खाद्य पदार्थ प्रिंटेड कागजी लिफाफों में डालकर दे रहे हैं।
विज्ञापन


प्रिंटेड लिफाफों में कैंसर सहित अन्य गंभीर बीमारियां होने का खतरा रहता है। कुछ कारोबारी पैसे बचाने के चक्कर में इको फ्रेंडली के बजाय प्रिंटेड कागजी लिफाफों का इस्तेमाल करने लगे हैं। कई मिठाई विक्रेता भी जलेबी और अन्य खाद्य सामग्री ग्राहकों को प्रिंटेड कागजी लिफाफों में डालकर दे देते हैं, जिससे सियाही का केमिकल खाद्य वस्तु के साथ सीधे शरीर के अंदर प्रवेश कर जाता है।
विज्ञापन


यह हानिकारक केमिकल शरीर के अंदर बीमारियां पैदा करना शुरू कर देते हैं। इन कागजों का सबसे अधिक इस्तेमाल स्ट्रीट फूड वाले करते हैं। वे बर्गर, पकौड़े और टिकी आदि आदि भी इन्हीं प्रिंटेड कागज के लिफाफे में पैक करके देते हैं। इसके अलावा हाथ और मुंह साफ करने के लिए भी इन्हीं कागजों को देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे लिफाफों में न लें सामग्री
प्रिंटेड कागजी लिफाफों में हलवा, जलेबी-पकोड़ा आदि खाद्य पदार्थ न डालें और न ही इसे नैकपीन की जगह इस्तेमाल करें। इसके अलावा अगर कोई मिठाई वाला आपको प्रिंटेड कागज के लिफाफे में जलेबी या पकोड़े आदि डालकर देता है तो उसे लेने से मना करें। प्रिंटेड कागजी लिफाफों में इस्तेमाल होने वाली सियाही में कई प्रकार के केमिकल होते हैं। इसके इस्तेमाल से कैंसर जैसी कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं।

सविता ठाकुर, सहायक आयुक्त, खाद्य सुरक्षा विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed