फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Dispute over the post of principal in DIET ends, Rakesh Sharma will be the head

Kangra News: डाइट में प्रधानाचार्य पद का विवाद खत्म, राकेश शर्मा ही होंगे मुखिया

Tue, 22 Jul 2025 10:05 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 10:05 AM IST
विज्ञापन
Dispute over the post of principal in DIET ends, Rakesh Sharma will be the head
धर्मशाला। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) धर्मशाला में प्रधानाचार्य पद को लेकर करीब तीन माह से चल रहा विवाद आखिरकार खत्म हो गया है। शिक्षा विभाग के निर्णय के बाद राकेश कुमार शर्मा अब संस्थान के प्रधानाचार्य के रूप में अपनी सेवाएं देंगे। वहीं, पूर्व प्रधानाचार्य नीना पुन ने अपनी सहमति से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (रावमापा) राजोल में प्रधानाचार्य का कार्यभार संभाल लिया है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि 25 अप्रैल 2025 को प्रदेश शिक्षा विभाग ने रावमापा स्कूल लंज में तैनात राकेश कुमार शर्मा का तबादला डाइट धर्मशाला में किया था। इस आदेश को चुनौती देते हुए तत्कालीन प्रधानाचार्य नीना पुन ने उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। न्यायालय में मामला लंबित रहने के दौरान दोनों अधिकारी डाइट धर्मशाला में ही सेवाएं दे रहे थे। इससे संस्थान में ऊहापोह की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

एक ही संस्थान में दो प्रधानाचार्यों के कार्यरत होने से शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक स्टाफ दुविधा में था कि किसके आदेशों का पालन किया जाए। डीएलएड की पढ़ाई कर रहे प्रशिक्षु अध्यापक भी असमंजस की स्थिति में थे। तीन माह तक चली इस खींचतान से संस्थान के कामकाज पर असर पड़ा और स्टाफ में असंतोष का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब नीना पुन के नए पदस्थापन के साथ ही डाइट धर्मशाला में सामान्य स्थिति बहाल हो गई है। प्रधानाचार्य राकेश कुमार शर्मा ने पुष्टि करते हुए कहा कि नीना पुन ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला राजोल में प्रधानाचार्य पद का कार्यभार संभाल लिया है। संस्थान में अब सभी शैक्षणिक और प्रशासनिक गतिविधियां सुचारू रूप से चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed