फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Displaced, compensation not received, how will a new home be built

बिना मुआवजे आशियाने ने बनने से झलकने लगा फोरलेन प्रभावितों का दर्द

Thu, 06 Oct 2022 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Oct 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Displaced, compensation not received, how will a new home be built
नूरपुर (कांगड़ा)। उपमंडल नूरपुर के अंतर्गत कंडवाल से भेड़ खड्ड तक बनने वाले पठानकोट-मंडी फोरलेन के करीब 28 किलोमीटर हिस्से का निर्माण कार्य भले ही शुरू हो गया है। लेकिन इस प्रस्तावित सड़क परियोजना की जद में आने वाले आधे से भी ज्यादा प्रभावित परिवार अभी तक मुआवजा राशि मिलने का इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल ऐसे भवन मालिक असमंजस की स्थिति में हैं कि कब उन्हें मुआवजा राशि मिलेगी और कब प्रभावित परिवार अपने नए आशियाने बसाने का काम शुरू कर सकेंगे।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक नेशनल हाईवे अथॉरिटी (एनएचएआई) की ओर से नूरपुर उपमंडल में अभी तक महज 43 फीसदी प्रभावितों को ही मुआवजे का भुगतान कर पाया है। हालांकि स्थानीय प्रशासन प्रभावित परिवारों को दी जाने वाली करीब 91 करोड़ की बकाया मुआवजा राशि की डिमांड कर चुका है, लेकिन एनएचएआई की ओर से अब तक आधे से ज्यादा भवनों की मुआवजा राशि का भुगतान न होने से इस प्रोजेक्ट की हद में आए भवनों को तोड़ने की प्रक्रिया रुक गई है। इससे प्रोजेक्ट के समय पर पूरा होने की तय समय अवधि प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन

दूसरी तरफ फोरलेन प्रभावितों को एक तो जमीनों का पर्याप्त रेट नहीं मिल पाया। इससे उन लोगों में भारी रोष है और अब भारी संख्या में भवनों का मुआवजा भी रुक गया है। इससे प्रभावित लोग अधर में फंस गए हैं। नूरपुर उपमंडल में लगभग 749 भवन फोरलेन सड़क मार्ग की जद में आए हैं। प्रशासन ने 725 भवनों की मुआवजा राशि अवार्ड कर दी है और यह मुआवजा राशि लगभग 148 करोड़ 3 लाख 17 हजार बनती है। प्रशासन ने इन अवार्ड भवनों में से 320 भवनों की मुआवजा राशि लगभग 62 करोड़ 71 लाख 33 हजार प्रभावितों के खातों में भेजे दी है। अब 405 प्रभावितों को मुआवजा राशि देना बाकी है। वह लगभग 85 करोड़ 31 लाख 83 हजार बनती है। वहीं, जबकि 749 भवनों मे से 24 भवनों का अवार्ड होना शेष है, जिससे मुआवजा राशि का आंकड़ा और बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स
लगभग 749 भवनों में से 725 का अवार्ड कर दिया है। इसमें से 320 भवनों की लगभग 62 करोड़ 71 लाख की मुआवजा राशि वितरित कर दी गई है, जबकि शेष अवार्ड किए हुए भवनों की मुआवजा राशि देने के लिए एनएचएआई के पालमपुर इकाई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर से लगभग 91 करोड़ रुपये उपलब्ध करवाने के लिए पत्र भेज कर सूचना दी है, ताकि प्रभावितों में जल्द मुआवजा राशि वितरित की जा सके। -अनिल भारद्वाज, एसडीएम, नूरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed