{"_id":"6aef41e3ffd42200bc02b480","slug":"dirty-water-fills-the-potholes-making-it-difficult-for-the-people-of-kaiserbagh-to-get-around-kangra-news-c-95-1-kng1046-265278-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: गड्ढों में भरा गंदा पानी, केसरबाग के लोगों का चलना हुआ मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: गड्ढों में भरा गंदा पानी, केसरबाग के लोगों का चलना हुआ मुश्किल
विज्ञापन
पालमपुर के केसर बाग की सड़क की हालत खराबस्त्रोत जागरूक पाठक
- फोटो : पालमपुर के केसर बाग की सड़क की हालत खराब स्त्रोत जागरूक पाठक
पालमपुर (कांगड़ा)। नगर निगम पालमपुर के वार्ड नंबर तीन स्थित केसरबाग कॉलोनी की सड़क बदहाली का शिकार है। जगह-जगह बने गड्ढों में नालियों का गंदा पानी भरने से स्थानीय लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। सड़क पर पानी का रिसाव होने से गंदगी फैल रही है और मच्छरों के पनपने का खतरा भी बढ़ गया है।
स्थानीय निवासियों के अनुसार सड़क की हालत इतनी खराब है कि पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भरने से उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता। ऐसे में दोपहिया वाहन चालकों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कई वाहन चालक इन गड्ढों के कारण गिरकर घायल भी हो चुके हैं।
लोगों ने नगर निगम और लोक निर्माण विभाग से सड़क की मरम्मत करवाने के साथ नालियों के पानी की निकासी का उचित प्रबंध करने की मांग उठाई है। उनका कहना है कि केवल सड़क पर तारकोल डालने से समस्या का स्थायी समाधान नहीं होगा, जब तक पानी के रिसाव को बंद नहीं किया जाता।
विज्ञापन
वार्ड तीन की पार्षद रणजीत कौर ने बताया कि सड़क के कुछ हिस्से को ठीक कर दिया गया है, जबकि अन्य हिस्से में पानी का रिसाव हो रहा है। इसे जल्द ठीक करवाकर सड़क पर तारकोल डाला जाएगा।
लोक निर्माण विभाग पालमपुर के एसडीओ सार्थक सूद ने बताया कि नगर निगम के सहयोग से केसरबाग की सड़क पर जल्द तारकोल डालकर मरम्मत करवाई जाएगी। पानी का रिसाव होने के कारण अभी तारकोल नहीं डाला जा सका है।