फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Dilapidated rain shower inviting accident in Kuthed

Kangra News: कुठेड़ में हादसे को न्योता दे रही जर्जर वर्षाशालिका

Sun, 02 Mar 2025 07:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 02 Mar 2025 07:25 AM IST
विज्ञापन
Dilapidated rain shower inviting accident in Kuthed
कुठेड़ में खस्ता हाल वर्षाशालिका। -स्रोत : जागरूक पाठक
कोटला (कांगड़ा)। जवाली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रानीताल-32 मील राजमार्ग पर कुठेड़ में स्थित वर्षाशालिका की हालत बेहद जर्जर हो चुकी है। छत का प्लास्टर गिर रहा है। दीवारों में दरारें पड़ चुकी हैं और बारिश का पानी भीतर जमा होने से यह यात्रियों के लिए असुरक्षित हो गई है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि वर्षाशालिका की मरम्मत न होने के कारण उन्हें बसों का इंतजार खुले में करना पड़ रहा है। खासकर बीमार, बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। सर्दी और बारिश के मौसम में लोग दुकानों के नीचे शरण लेने को मजबूर हैं, जिससे दुकानों में भीड़ बढ़ रही है और व्यापार प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय बुद्धिजीवियों और यात्रियों ने लोक निर्माण विभाग की उदासीनता पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। हालात ऐसे हैं कि लोग मजबूरन बाहर खड़े होकर बसों का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से वर्षाशालिका की जल्द मरम्मत करने की मांग की है। उधर, लोक निर्माण विभाग कोटला के एसडीओ राजेश का कहना है कि वर्षाशालिका के पास एक पेड़ को काटने की अनुमति वन विभाग से मांगी गई है। जैसे ही अनुमति मिलेगी, मरम्मत कार्य जल्द शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed