{"_id":"68ceae5387b3e06134001d9d","slug":"dialysis-facility-will-soon-be-available-in-shahpur-hospital-pathania-kangra-news-c-95-1-ssml1008-196836-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहपुर अस्पताल में मिलेगी जल्द डायलिसिस की सुविधा : पठानिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहपुर अस्पताल में मिलेगी जल्द डायलिसिस की सुविधा : पठानिया
Sun, 21 Sep 2025 07:07 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sun, 21 Sep 2025 07:07 AM IST
विज्ञापन
जनता को संबोधित करते शाहपुर विधायक केवल सिंह पठानिया। स्रोत: डीपीआरओ
शाहपुर (कांगड़ा)। उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने नागरिक अस्पताल शाहपुर में 50 लाख रुपये की लागत से बनने वाले पब्लिक हेल्थ यूनिट ब्लॉक का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि 12 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा नया अस्पताल भवन अगले दो से तीन महीनों में जनता को समर्पित किया जाएगा। नए अस्पताल भवन में डायलिसिस और अल्ट्रासाउंड की सुविधा भी मिलेगी।
पठानिया ने अस्पताल में पिछले ढाई वर्षों में 5 करोड़ रुपये की लागत से उपकरणों और विकास कार्य किए जाने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नए भवन में अल्ट्रासाउंड मशीन भी शीघ्र स्थापित की जाएगी। इस अवसर पर उन्होंने धारकंडी के खरीडी गांव के जीवन कुमार को 10 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की और अस्पताल के लिए विभिन्न उपकरण दान करने वाले लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
उन्होंने नगर पंचायत शाहपुर के वार्ड नंबर 6 का दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनी और कहा कि वार्ड में 64 लाख रुपये की विकास राशि खर्च की गई है। प्राथमिकता के आधार पर तीन-चार सोलर लाइटें लगवाई जाएंगी और 10-12 परिवारों को हैंडपंप से पानी के कनेक्शन भी उपलब्ध कराए जाएंगे।