{"_id":"69334022e9c65cf9b4059954","slug":"dhauladhar-hotels-restaurant-will-reopen-from-tomorrow-kangra-news-c-95-1-kng1037-209331-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: कल से फिर शुरू होगा धौलाधार होटल का रेस्टोरेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: कल से फिर शुरू होगा धौलाधार होटल का रेस्टोरेंट
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला मुख्यालय के कोतवाली बाजार स्थित पर्यटन विकास निगम के होटल धौलाधार में रविवार से रेस्टोरेंट को प्रबंधन शुरू करेगा। वीरवार को होटल में आग लगने से रसोई को पहुंचे नुकसान के चलते अस्थायी तौर पर प्रबंधन की ओर से इसे शुरू कर दिया जाएगा। होटल के खुले स्थान पर फिलहाल रेस्टोरेंट को शुरू किया जाएगा और आग से जले क्षेत्र की मरम्मत कार्य को भी जल्द पूरा करने के लिए एचपीटीडीसी की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं।
शुक्रवार को होटल का दौरा एचपीटीडीसी अधिकारियों के अलावा धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा ने भी किया था। आग लगने के कारण होटल की रसोई, रिसेप्शन, रेस्टोरेंट और कॉन्फ्रेंस हॉल को नुकसान पहुंचा है। इस नुकसान का आंकलन इंश्योरेंस कंपनी के अलावा निगम की गठित कमेटी की ओर से भी किया जाएगा। इसके बाद एस्टीमेट तैयार कर इसके मरम्मत कार्य को शुरू किया जाएगा। ऐतिहासिक भवन होने के चलते इसे दोबारा से व्यवस्थित करने के लिए पूरी योजना के तहत कार्य किया जाएगा। आग लगने दौरान वीरवार को होटल में ठहरे अधिकारियों और पर्यटकों को बाहर निकाला गया था, लेकिन शुक्रवार को दो कमरों को छोड़ कर अन्य में बुकिंग रही।
धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में 14 दिसंबर को प्रस्तावित क्रिकेट मैच के दौरान हुई एडवांस बुकिंग को लेकर भी एचपीसीए पदाधिकारियों ने भी होटल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया था। इस पर होटल प्रबंधन की ओर से उन्हें आश्वस्त किया है कि मैच से पूर्व होटल में पूरी व्यवस्था उपलब्ध करवा दी जाएगी। उधर, एजीएम पर्यटन विकास निगम धर्मशाला कैलाश ठाकुर ने बताया कि प्रयास है कि रविवार तक होटल के किचन के साथ ही रेस्टोरेंट को भी शुरू कर किया जाए। इसके लिए कार्य किया जा रहा है और सर्वे टीम के दौरे के बाद मरम्मत कार्य शुरू किया जाएगा। आग से कितना नुकसान हुआ है, इंश्योरेंस कंपनी की टीम के अलावा निगम की ओर से गठित टीम की रिपोर्ट से स्पष्ट होगा। होटल में एक-दो दिनों में पूर्व की तरह सेवाएं पर्यटकों के लिए आरंभ कर दी जाएंगी।