{"_id":"69e4f3bcb35e3694860cd9e1","slug":"dharamshalas-tourist-season-is-sluggish-with-hotels-occupancy-at-35-40-kangra-news-c-95-1-kng1046-230553-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: धर्मशाला में पर्यटन सीजन सुस्त, होटलों में 35 से 40% ऑक्यूपेंसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: धर्मशाला में पर्यटन सीजन सुस्त, होटलों में 35 से 40% ऑक्यूपेंसी
Mon, 20 Apr 2026 08:54 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 20 Apr 2026 08:54 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। पर्यटन नगरी धर्मशाला में सीजन की शुरुआत होने के बावजूद रविवार को पर्यटकों की आमद में अपेक्षित बढ़ोतरी नहीं देखी गई। रविवार को एचपीटीडीसी के होटलों में 40 फीसदी और निजी होटलों में महज 35 फीसदी ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई। होटल कारोबारियों का मानना है कि सीजन तो शुरू हो गया है, लेकिन पर्यटन कारोबार अभी तक अपने शिखर पर नहीं पहुंच पाया है।
पर्यटकों को रिझाने के लिए सरकारी और निजी होटल अलग-अलग रणनीतियां अपना रहे हैं। एचपीटीडीसी के एजीएम कैलाश ठाकुर ने बताया कि अब ऑफ सीजन छूट बंद कर दी गई है और पर्यटकों को ईपी प्लान (यूरोपियन प्लान) दिया जा रहा है, जिसमें केवल कमरे की सुविधा मिलती है। वहीं, निजी होटल एमएपी प्लान के तहत 15-20 फीसदी छूट के साथ नाश्ता और खाने की सुविधा दे रहे हैं। होटल एसोसिएशन के महासचिव विवेक महाजन ने कहा कि रविवार को बुकिंग का ग्राफ 35 फीसदी तक ही रहा।
म्यूजियम बंद होने से सोशल मीडिया पर जताई नाराजगी
रविवार को कांगड़ा कला संग्रहालय देखने पहुंचे पर्यटकों को मायूसी हाथ लगी। आमतौर पर रविवार को संग्रहालय खुला रहता है, लेकिन परशुराम जयंती के राजकीय अवकाश के कारण स्टाफ छुट्टी पर था। संग्रहालय बंद होने के कारण पर्यटकों ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी भी जाहिर की। प्रभारी रीतु मलकोटिया ने स्पष्ट किया कि राजपत्रित अवकाश होने के कारण स्टाफ छुट्टी पर रहा, जबकि सामान्य रविवार को म्यूजियम खुला रखा जाता है।