फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Dharamshala's football stadium will open in the new year

Kangra News: नए साल में शुरू होगा धर्मशाला का फुटबाल स्टेडियम

Wed, 04 Jun 2025 12:52 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jun 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Dharamshala's football stadium will open in the new year
धर्मशाला के चरान खड्ड के साथ बन रहा फुटबाल मैदान। संवाद
धर्मशाला। जिला मुख्यालय पर नववर्ष में फुटबाल स्टेडियम की सौगात मिलने की उम्मीद है। नगर निगम धर्मशाला की चरान खड्ड के किनारे फुटबाल स्टेडियम का निर्माण चल रहा है। यह फुटबाल स्टेडियम अंतरराष्ट्रीय फुटबाल महासंघ (फीफा) के मापदंडों के अनुसार बन रहा है। इसमें प्रवेश द्वार, सुरक्षित सीटिंग व्यवस्था, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और मैच अधिकारियों और खिलाड़ियों के लिए विशेष क्षेत्र बनेगा।
विज्ञापन

नगर निगम धर्मशाला स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट से प्राप्त बजट से इस मैदान का निर्माण कर रहा है। इस पर करीब 10 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं। भूमि समतल करने के बाद मैदान के चारों तरफ डंगे आदि का कार्य चल रहा है। नगर निगम ने दावा किया है कि 31 दिसंबर से पूर्व फुटबाल स्टेडियम का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। अभी तक धर्मशाला के पुलिस मैदान और खनियारा के मेला मैदान में ही फुटबाल प्रतियोगिताएं होती हैं, लेकिन चरान खड्ड के किनारे फुटबाल स्टेडियम बनने से खिलाड़ी अभ्यास भी कर सकेंगे।
विज्ञापन


नगर निगम का लक्ष्य है कि इस साल 31 दिसंबर से पूर्व फुटबाल स्टेडियम का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। इस स्टेडियम को फीफा के मानदंडों के अनुसार बनाया जा रहा है, ताकि भविष्य में यहां पर बड़े आयोजन हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-जफर इकबाल, आयुक्त, नगर निगम धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed