फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Dharamshala won the title of Inter-State Kabaddi Competition

Kangra News: धर्मशाला के नाम रहा अंतरराज्यीय कबड्डी प्रतियोगिता का खिताब

Tue, 16 Dec 2025 05:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 16 Dec 2025 05:48 AM IST
विज्ञापन
Dharamshala won the title of Inter-State Kabaddi Competition
शाहपुर (कांगड़ा)। हारचक्कियां में आयोजित 12वी अंतरराज्यीय दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस मौके पर भाजपा एसटी मोर्चा के महामंत्री कमल शर्मा मुख्यातिथि और पूर्व भाजपा महामंत्री राकेश चौहान, भाजपा मंडल अध्यक्ष रवि दत्त शर्मा विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे।
विज्ञापन

अंडर-14 फाइनल मुकाबले लियो क्लब हारचक्कियां और तलियाल के बीच खेला गया, इसमें लियो क्लब हारचक्कियां विजेता रहा। इस दौरान विजेता टीम को 4,100 रुपये और ट्रॉफी और उपविजेता टीम को 3,100 रुपये और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। वहीं, सीनियर वर्ग का अंतिम मुकाबला लियो क्लब हारचक्कियां और धर्मशाला के बीच खेला गया, जिसमें धर्मशाला की टीम विजेता रही। सीनियर वर्ग की टीम को विजेता ट्राॅफी के साथ 7,100 रुपये और उप विजेता टीम को ट्राफी के साथ 6,100 रुपये देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मनेई पूर्व प्रधान कृपाल संधु, अम्बर नाथ चौहान, सतपाल चौधरी, तरसेम सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed