फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Anganwadi workers demanded new mobile phones.

Kangra News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मांगे नए मोबाइल फोन

Wed, 09 Sep 2026 01:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 09 Sep 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers demanded new mobile phones.
धर्मशाला। आंगनबाड़ी केंद्रों पर विभागीय रिपोर्टिंग और दैनिक कार्यों को ऑनलाइन दर्ज करने में कार्यकर्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से उन्हें उपलब्ध करवाए गए मोबाइल फोन तीन वर्षों से खराब पड़े हैं। पोषण ट्रैकर पर बच्चों और गर्भवती महिलाओं से संबंधित आंकड़े अपलोड करने, दैनिक उपस्थिति लगाने और विभागीय सूचनाओं का आदान-प्रदान करने में परेशानी पेश आ रही है। मजबूरी में कार्यकर्ताओं को निजी मोबाइल फोन का सहारा लेना पड़ रहा है। कार्यकर्ताओं ने निदेशालय से नए मोबाइल फोन उपलब्ध कराने की मांग उठाई थी।
विज्ञापन

विभाग ने पहले सीधे फोन देने के बजाय प्रत्येक कार्यकर्ता को मोबाइल खरीदने के लिए करीब 11,500 रुपये देने की बात कही थी। कार्यकर्ताओं ने खुद फोन खरीदने के लिए बजट लेने से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन

कांगड़ा की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका यूनियन की प्रधान सुदेश कुमारी और महासचिव लज्या ठाकुर ने कहा कि यदि कार्यकर्ता विभाग के दिए बजट से स्वयं बाजार से मोबाइल खरीदते हैं तो भविष्य में उनके खराब होने या तकनीकी खामी आने पर वे उसकी जिम्मेदारी नहीं ले सकतीं। उन्होंने कहा कि विभाग को खुद उच्च गुणवत्ता वाले मोबाइल फोन खरीदकर कार्यकर्ताओं को वितरित करने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed