{"_id":"6a21d3298feb5af62906f137","slug":"dharamshala-will-be-illuminated-with-1200-new-street-lights-kangra-news-c-95-1-kng1046-237641-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: नई 1200 स्ट्रीट लाइटों से जगमगाएगा धर्मशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: नई 1200 स्ट्रीट लाइटों से जगमगाएगा धर्मशाला
Fri, 05 Jun 2026 01:04 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Fri, 05 Jun 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। स्मार्ट सिटी धर्मशाला के तहत शहर को और अधिक रोशन बनाने की दिशा में स्ट्रीट लाइट परियोजना के दूसरे चरण का कार्य अगले माह से शुरू हो जाएगा। इस चरण में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 1200 नई स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। परियोजना के लिए स्मार्ट सिटी प्रबंधन को तीन करोड़ रुपये की स्वीकृति मिल चुकी है और सामग्री की आपूर्ति के लिए कंपनी को सप्लाई ऑर्डर भी जारी कर दिए गए हैं।
जानकारी के अनुसार जिन क्षेत्रों में अभी पर्याप्त रोशनी नहीं है, वहां नई स्ट्रीट लाइटें स्थापित की जाएंगी। इसके साथ ही शहर के विभिन्न स्थानों पर बंद पड़ी हाइमास्ट लाइटों की मरम्मत कर उन्हें दोबारा चालू किया जाएगा। कचहरी अड्डा चौक में भी एक नई हाइमास्ट लाइट स्थापित करने की योजना बनाई गई है।
योजना के तहत शहर में ऐसे 300 से 400 पोलों को भी हटाया जाएगा, जिन पर लाइटें नहीं लगी हैं या जो लंबे समय से खराब पड़े हैं। वहीं, बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को भी रिपेयर कर दोबारा संचालित किया जाएगा, जिससे शहर की प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके।
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी धर्मशाला लिमिटेड के एजीएम (पीएंडसी) विशाल ने बताया कि दूसरे चरण के तहत 1200 नई स्ट्रीट लाइटें लगाने के लिए सामग्री का सप्लाई ऑर्डर जारी कर दिया गया है। सामग्री पहुंचते ही अगले माह से कार्य शुरू कर दिया जाएगा।