फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   CU's Dr. Ambedkar Centre to continue for another three years.

Kangra News: तीन साल और जारी रहेगा सीयू का डॉ. आंबेडकर सेंटर

Wed, 16 Sep 2026 02:03 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
CU's Dr. Ambedkar Centre to continue for another three years.
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयू) के डॉ. आंबेडकर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (डीएसीई) को तीन वर्षों के लिए विस्तार मिल गया है। केंद्र की तीन वर्षों की उपलब्धियों और सफलता के आधार पर सीयू और केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के बीच तीन वर्ष के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) हुआ है।
विज्ञापन

सोमवार को नई दिल्ली स्थित डॉ. आंबेडकर फाउंडेशन में एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। विश्वविद्यालय की ओर से अधिष्ठाता अकादमिक एवं नोडल अधिकारी प्रो. डॉ. प्रदीप कुमार ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। इस दौरान मंत्रालय के संयुक्त सचिव प्रवीण, फाउंडेशन के निदेशक विनेश पचनंदा व रवि त्रिपाठी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

केंद्र से कोचिंग लेने वाले 20 विद्यार्थियों का चयन विभिन्न सरकारी सेवाओं में हुआ। साथ ही 20 अन्य विद्यार्थियों ने यूपीएससी, एचएएस और एलाइड सर्विसेज की प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण की। इस समझौते के नवीनीकरण से वंचित व जरूरतमंद वर्गों के छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण तैयारी का अवसर निरंतर मिलता रहेगा। कुलपति डॉ. सत प्रकाश बंसल ने शिक्षकों व विद्यार्थियों को बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed