फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Dharamshala will be free from the trap of hoardings, advertisements will also be removed from private property

Kangra News: होर्डिंग्स के जाल से मुक्त होगा धर्मशाला, निजी संपत्ति से भी हटेंगे विज्ञापन

Mon, 04 Mar 2024 12:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 04 Mar 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
Dharamshala will be free from the trap of hoardings, advertisements will also be removed from private property
धर्मशाला। स्मार्ट सिटी धर्मशाला की सुंदरता पर दाग लगा रहे होर्डिंग्स को जल्द शहर के हटाया जाएगा। शहर को होर्डिंग मुक्त किया जाएगा। पूरे शहर में जगह-जगह बिना अनुमति के लगाए विज्ञापनों को हटाया जाएगा। इसके अलावा निजी संपत्तियों पर लगाए विज्ञापनों को भी निकाल दिया जाएगा। होर्डिंग मुक्त धर्मशाला शहर में फिर बिना अनुमति कोई भी व्यक्ति, नेता या कारोबारी अपना विज्ञापन नहीं लगा जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, विज्ञापन लगाने के लिए लोगों को नगर निगम धर्मशाला की अनुमति लेनी होगी और साथ ही निर्धारित समय का शुल्क भी देना होगा। इससे शहर की सुंदर दिखेगा और नगर निगम की आय में भी बढ़ोतरी होगी। इसकी शुरुआत नगर निगम के अधिकारियों ने कर दी है। पिछले दो दिन में शहर के कई नेताओं के बड़े-बड़े होर्डिंग्स हटा दिए गए हैं और बाकियों को हटाया जा रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नगर निगम धर्मशाला में कोई भी व्यक्ति मनमर्जी से कहीं भी अपने विज्ञापन लगवा रहा है। वहीं, कटे-फटे पोस्टरों और विज्ञापनों से शहर की सुंदरता भी खराब हो रही है। अमर उजाला समाचार पत्र में शहर में बिना अनुमति लगाए गए विज्ञापनों के समाचार भी प्रकाशित किए थे। यह भी एक कारण है कि शहर को होर्डिंग मुक्त बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम धर्मशाला में कोई लोग अपनी निजी संपत्ति पर विभिन्न प्रकार के विज्ञापनों को लगा देते हैं और अधिकारियों के कहने पर यह तर्क दिया जा रहा है कि उन्होंने अपनी निजी संपत्ति पर विज्ञापन लगाए हैं, लेकिन अब नगर निगम ने अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए शहर को होर्डिंग मुक्त बनाने का निर्णय लिया है। अब जो व्यक्ति नगर निगम से अनुमति लेना और शुल्क चुकाएगा, केवल उनके विज्ञापन ही धर्मशाला शहर के चयनित स्थानों पर लगाए जाएंगे।

नगर निगम धर्मशाला में विभिन्न स्थानों पर बिना अनुमति लगाए सभी विज्ञापनों और होर्डिंग को हटाने का निर्णय निगम के हाउस में लिया गया है। इसके अलावा निजी संपत्तियों से भी होर्डिंग्स को हटाया जाएगा। केवल अनुमति लेने पर ही शहर में होर्डिंग्स लगाने दिए जाएंगे, जिसका शुल्क उनसे वसूल किया जाएगा, इससे निगम की आय में भी बढ़ोतरी होगी।
- जफर इकबाल, नगर निगम धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed