फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Dharamshala traders protested against the trade fair and locked the gate of Daadi Maidan.

Kangra News: ट्रेड फेयर के विरोध में उतरे धर्मशाला के व्यापारी, दाड़ी मैदान के गेट पर जड़ा ताला

Tue, 13 Jan 2026 09:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 13 Jan 2026 09:11 AM IST
विज्ञापन
Dharamshala traders protested against the trade fair and locked the gate of Daadi Maidan.
धर्मशाला के दाढ़ी मेला मैदान में लगने वाले मेले के विरोध में उतरे धर्मशाला और दाडी के व्यापारी।
धर्मशाला। व्यापारिक मेलों (ट्रेड फेयर) के आयोजन से भड़के धर्मशाला के स्थानीय व्यापारियों का गुस्सा सोमवार को दाड़ी मेला मैदान में फूट पड़ा। जैसे ही व्यापारियों को सूचना मिली कि पुलिस मैदान के बाद अब दाड़ी मैदान में ट्रेड फेयर लगाने की तैयारी हो रही है, वे तुरंत लामबंद होकर मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

व्यापारियों ने न केवल ट्रेड फेयर का सामान लेकर पहुंचे ट्रक को मैदान से बाहर निकाला, बल्कि मैदान के दोनों मुख्य गेटों पर ताला भी जड़ दिया। कारोबारियों ने स्पष्ट किया कि मेलों की आड़ में लगने वाले ये ट्रेड फेयर स्थानीय दुकानदार की कमर तोड़ रहे हैं। इससे पहले कोतवाली, कचहरी, मैक्लोड़गंज, दाड़ी और योल के व्यापार मंडलों के पदाधिकारी नगर निगम की मेयर नीनू शर्मा से मिले और उन्हें ट्रेड फेयर रोकने के लिए ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

व्यापारियों ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी कि यदि स्थानीय कारोबारियों के हितों से खिलवाड़ बंद नहीं हुआ तो वे आने वाले नगर निगम चुनाव का बहिष्कार करेंगे। धर्मशाला में पहली बार तमाम व्यापार मंडल इस तरह एकजुट होकर किसी आयोजन का विरोध कर रहे हैं। व्यापारियों ने प्रशासन को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि वे मेलों के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन मेलों के नाम पर हो रहे व्यापारिक अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम चुनाव का करेंगे बहिष्कार
लगातार हो रहे ट्रेड फेयरों से स्थानीय कारोबार बुरी तरह घट रहा है। इससे आने वाली पीढ़ी को भविष्य में व्यापार करने में भारी दिक्कतें आएंगी। हम मेलों के नहीं बल्कि इनकी आड़ में कारोबार करने के विरोध में हैं। यदि हमारी मांगें पूरी नहीं हुई तो हम आगामी नगर निगम चुनाव का पूर्ण बहिष्कार करेंगे। -अनुज कश्यप, अध्यक्ष, कोतवाली बाजार व्यापार मंडल

बाहरी व्यापारियों को नहीं देंगे बसने
पुलिस मैदान के बाद अब दाड़ी मैदान में चोरी-छिपे ट्रेड फेयर लगाने की कोशिश की जा रही थी। जैसे ही हमें इसकी भनक लगी, हमने तुरंत मौके पर पहुंचकर सामान बाहर निकलवाया और मैदान के दोनों गेटों पर ताले जड़ दिए हैं। अब यहां किसी भी सूरत में बाहरी व्यापारियों को बसने नहीं दिया जाएगा। -हर्ष ओबरॉय, अध्यक्ष, दाड़ी व्यापार मंडल
दाड़ी मैदान में बनाएंगे लोहड़ी की खिचड़ी
हमने यह गंभीर मामला नगर निगम धर्मशाला के ध्यान में ला दिया है। यदि इसके बावजूद प्रशासन या नगर निगम ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया, तो सभी व्यापार मंडल इस बार लोहड़ी का त्योहार दाड़ी मैदान में ही मनाएंगे और वहीं खिचड़ी बनाकर ट्रेड फेयर को लेकर अपना विरोध दर्ज करवाएंगे। -प्रणव सचदेवा, संयोजक, कचहरी व्यापार मंडल


व्यापार मंडलों की शिकायत और उनके कड़े विरोध को देखते हुए मैं स्वयं दाड़ी मैदान पहुंची थी। स्थानीय कारोबारियों की नाराजगी और स्थिति की गंभीरता को देखते हुए फिलहाल मेला मैदान के मुख्य गेट पर ताला लगा दिया गया है। -सविता कार्की, पार्षद, दाड़ी (नगर निगम धर्मशाला)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed