फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   dharamshala stadium got best pitch award

धर्मशाला स्टेडियम को मिला बेस्ट पिच अवार्ड

Tue, 28 May 2013 03:29 PM IST
धर्मशाला/मोहिंद्र सिंह
धर्मशाला/मोहिंद्र सिंह Updated Tue, 28 May 2013 03:29 PM IST
विज्ञापन
dharamshala stadium got best pitch award

विश्व में अपनी खूबसूरती से अलग पहचान बनाने वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला कदम दर कदम नए मुकाम हासिल कर रहा है।

विज्ञापन


आईपीएल के चार सीजन और एक अंतरराष्ट्रीय एक दिवसीय मैच के सफल आयोजन से धर्मशाला स्टेडियम ने दुनिया में अलग पहचान बनाई है।

इस बार धर्मशाला स्टेडियम ने आईपीएल सीजन छह में बीसीसीआई और आईपीएल गवर्निंग काउंसिल से बेस्ट पिच और मैदान का अवार्ड हासिल किया है।

कोलकाता में आईपीएल के फाइनल में चार से कम मैच करवाने वाले स्टेडियमों की श्रेणी में धर्मशाला स्टेडियम को बेस्ट पिच और मैदान का अवार्ड दिया गया।

बेस्ट पिच और मैदान का यह अवार्ड स्वयं एचपीसीए अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने ग्रहण किया।

एचपीसीए के पिच क्यूरेटर सुनील चौहान ने कहा कि आईपीएल के दौरान चार से कम मैच करवाने वाले स्टेडियम की श्रेणी में धर्मशाला स्टेडियम को बेस्ट पिच और मैदान का अवार्ड मिला है।
विज्ञापन


यह अवार्ड एचपीसीए के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर से कोलकाता में ग्रहण किया है।

एचपीसीए के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने कहा कि धर्मशाला स्टेडियम के मैदान को अवार्ड मिलने का पूरा श्रेय ग्राउंड स्टाफ और उनके पिच क्यूरेटर को जाता है।

इन्हें मिला अवार्ड
आईपीएल में चार से कम मैच करवाने वाले स्टेडियमों में धर्मशाला और रायपुर के स्टेडियम को बेस्ट पिच और मैदान के अवार्ड मिले हैं।

पांच से ज्यादा मैच करवाने वाले स्टेडियम में पीसीए मोहाली, जयपुर और बानखेडे़ स्टेडियम मुंबई को भी बेस्ट पिच और मैदान का अवार्ड मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed