{"_id":"67f6c7fc7252805efb036bea","slug":"dharamshala-municipal-corporation-will-also-earn-from-dhummu-shah-fair-kangra-news-c-95-1-kng1002-172543-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: धुम्मू शाह मेला से नगर निगम धर्मशाला भी करेगा कमाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: धुम्मू शाह मेला से नगर निगम धर्मशाला भी करेगा कमाई
Thu, 10 Apr 2025 12:48 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Thu, 10 Apr 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। धुम्मू शाह मेला दाड़ी में मेला कमेटी के अलावा नगर निगम धर्मशाला की भी मोटी कमाई होगी। मेला मैदान से बाहर जितनी भी दुकानें लगाई गई हैं, उनसे रोजाना नगर निगम की ओर से दुकान के साइज के हिसाब से पर्ची काटी जा रही है।
नगर निगम की ओर से मेले में दुकानदारों के लिए 8 गुणा 8 फुट की दुकान दी गई हैं। वहीं, हर दुकान की 500 रुपये से अधिक की पर्ची काटी जा रही है। इससे निगम की आय में बढ़ोतरी होगी। जानकारी के अनुसार दाड़ी मैदान को मेला कमेटी ने एक ही ठेकेदार को 1.31 करोड़ रुपये में नीलाम कर दिया है। वहीं, मैदान के बाहर की दुकानों की पर्ची काटना नगर निगम का काम है।
निगम के कर्मचारी मेले में सड़क किनारे या मंदिर के पास बनाई दुकानों की पर्ची काट रहे हैं। जानकारी के अनुसार मेला ग्राउंड के बाहर 50 से अधिक दुकानें सजाई गई हैं। उधर, नगर निगम के आयुक्त जफर इकबाल ने कहा कि मेला मैदान के बाहर हर दुकान की साइज के हिसाब से पर्ची काटी जा रही है। दुकानें लगाने के लिए 8*8 फुट का साइज तय किया गया है। निगम की ओर से सफाई व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।