{"_id":"6af867d23be4a2dfa60f5e87","slug":"two-cars-collide-on-manjhi-bridge-causing-a-long-traffic-jam-kangra-news-c-95-1-kng1037-265842-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: मांझी पुल पर दो कारों की टक्कर, लगा लंबा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: मांझी पुल पर दो कारों की टक्कर, लगा लंबा जाम
विज्ञापन
मांझी पुल पर टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त दो कारें। -संवाद
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सुरक्षा इंतजाम करने की उठाई मांग
बिना रिफ्लेक्टर वाले स्पीड ब्रेकर को भी बताया हादसे की वजह
संवाद न्यूज एजेंसी
गगल (कांगड़ा)। क्षेत्र के मांझी पुल पर दो कारों की टक्कर हो गई। सनौरां चौक की ओर जा रही कार को पीछे से आ रही दूसरी कार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
सूचना मिलने पर ट्रैफिक इंचार्ज बजिंद्र सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। ट्रैफिक इंचार्ज बजिंद्र सिंह ने कहा कि दोनों कार मालिकों ने आपसी सहमति से मामला सुलझा लिया।
गौरतलब है कि इसी स्थान पर पिछले माह हुए सड़क हादसे में रछियालू के एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी। इसके बाद प्रशासन ने पुल पर स्पीड ब्रेकर लगवाए थे। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इन स्पीड ब्रेकर पर न तो रिफ्लेक्टर लगाए गए हैं और न ही सफेद-पीला रंग किया गया है। इस कारण वाहन चालकों को दूर से ब्रेकर दिखाई नहीं देते। अचानक ब्रेक लगाने से पीछे से आ रहे वाहनों के टकराने का खतरा बना रहता है। लोगों ने प्रशासन से स्पीड ब्रेकर पर रिफ्लेक्टर और रंग करवाने के साथ चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग की है।