फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Dharamshala International Stadium's outfield to get even greener

Kangra News: अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम धर्मशाला की आउटफील्ड होगी और भी हरी-भरी

Mon, 29 Sep 2025 10:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 29 Sep 2025 10:43 AM IST
विज्ञापन
Dharamshala International Stadium's outfield to get even greener
धर्मशाला। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला की आउटफील्ड और अधिक हरी-भरी होगी। इसके लिए एचपीसीए ने विशेष योजना तैयार की है। 14 दिसंबर को होने वाले भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टी-20 मैच के बाद राई घास में बरमूडा घास का बीज डाला जाएगा, ताकि मैदान की आउटफील्ड दोनों घासों से लशग्रीन दिखाई दे।
विज्ञापन

वर्तमान में स्टेडियम की पुरानी मिक्स्ड घास को हटाकर सर्दियों में पनपने वाली राई घास के बीज डाले गए हैं। यह घास अगले दो महीनों में पूरी तरह फैल जाएगी, जिससे मैदान पर हरियाली लौट आएगी। राई घास की खासियत यह है कि यह कम तापमान में भी तेजी से तैयार हो जाती है और खराब होने का खतरा भी कम रहता है।
विज्ञापन

करीब तीन वर्ष पहले स्टेडियम में एडवांस सब-एयर सिस्टम लगाने के दौरान पहली बार राई घास का बीज बोया गया था। अब टी-20 मैच के बाद बरमूडा घास का बीज डाला जाएगा, ताकि अप्रैल–मई में होने वाले आईपीएल मैचों तक आउटफील्ड पूरी तरह तैयार रहे और गर्मियों में भी मैदान हरा-भरा बना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एचपीसीए के संयुक्त सचिव विशाल शर्मा ने कहा कि अभी स्टेडियम में पुरानी मिक्सड घास कर हटाकर राई घास की बीज डाला गया है। टी-20 मैच से पहले राई घास पूरी तरह से तैयार हो जाएगी। मैच के बाद बरमूडा घास की बुआई की जाएगी। इसके लिए तैयारियां कर ली हैं। उन्होंने कहा कि धर्मशाला स्टेडियम अपनी सुंदरता और विश्वस्तरीय सुविधाओं के लिए दुनिया में खास पहचान रखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed