फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Dharamshala danced to the song Kangre diyan uchhiyan dhaaran...

Kangra News: कांगड़े दियां उच्चियां धारां... गाने पर झूम उठा धर्मशाला

Mon, 29 Sep 2025 08:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 29 Sep 2025 08:46 AM IST
विज्ञापन
Dharamshala danced to the song Kangre diyan uchhiyan dhaaran...
पुलिस मैदान धर्मशाला में दशहरा उत्सव की सांस्कतिक संध्या में मौजूद लोग। संवाद
धर्मशाला। पुलिस मैदान धर्मशाला में दशहरा उत्सव के दूसरी सांस्कृतिक संध्या में पंजाबी गायक शुभम विर्क ने अपनी मधुर आवाज से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने शिव कैलासों की वासी से शुरुआत कर कांगड़े दियां उच्चियां धारां, जीना तेरे नाल मरना तेरे नाल, चुन्नी रंग दे ललारिया, मेरा लौंग ग्वाचा जैसे लोकप्रिय गीत प्रस्तुत किए, जिससे दर्शक झूम उठे।
विज्ञापन

आयोजक मोहिंद्र खन्ना ने बताया कि पांच अक्टूबर तक सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन जारी रहेगा। इसमें इशांत भारद्वाज, जैरी भरमौरी, काकू राम, कमल नेहरिया, अमित मित्तु, दीपक बटवाल, राज जैरी, डीजे नाइट, मोहित गर्ग, गौरव कौंडल, अजु-अजय, ममता भारद्वाज और निकेश बरजातिया विभिन्न प्रस्तुतियों से रंग जमाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अधिकांश हिमाचली कलाकारों को प्राथमिकता दी गई है, जबकि पंजाबी कलाकार भी शामिल हैं, ताकि संध्या में विविधता बनी रहे। पहली अक्टूबर को लेजर नाइट शो में 25 मिनट का रामायण पाठ होगा, वहीं दो अक्टूबर को दशहरे के दिन भी रामायण पाठ का आयोजन किया जाएगा। उत्सव प्रशासन की देखरेख में हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान दर्शक विभिन्न राज्यों के व्यंजनों का स्वाद चख सकते हैं और हैंडलूम, ज्वेलरी सहित अन्य आकर्षक वस्तुएं खरीद सकते हैं। इससे पहले रविवार को सुबह से ही मेले में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। दिनभर दर्शकों ने खरीदारी का आनंद लिया और उत्सव का माहौल जीवंत बना रहा।

पुलिस मैदान धर्मशाला में दशहरा उत्सव की सांस्कतिक संध्या में मौजूद लोग। संवाद

पुलिस मैदान धर्मशाला में दशहरा उत्सव की सांस्कतिक संध्या में मौजूद लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed