{"_id":"627ffc39c527b04e8d50d8a3","slug":"dharamsala-a-tourist-city-packed-with-domestic-and-foreign-tourists-kangra-news-sml4088590147","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटन नगरी धर्मशाला में बढ़ने लगी विदेशी पर्यटकों की चहल-पहल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटन नगरी धर्मशाला में बढ़ने लगी विदेशी पर्यटकों की चहल-पहल
विज्ञापन
मैक्लोडगंज के भागसूनाग में उमड़े सैलानी। संवाद
धर्मशाला। मैदानी इलाकों में पढ़ रही भीषण गर्मी से बचने के लिए बड़ी संख्या में सैलानी घूमने निकल पड़े हैं। पर्यटन नगरी धर्मशाला में धीरे-धीरे विदेशी पर्यटकों की चहलपहल भी बढ़ने लगी है, जो आने वाले समय में पर्यटन के लिए शुभ संकेत है। सैलानियों की संख्या में इजाफा होने से पर्यटन कारोबारी उत्साहित हैं। वीकेंड पर धर्मशाला के होटलों में 90 फीसदी से अधिक की बुकिंग दर्ज की गई।
वहीं इस सप्ताह धर्मशाला और मैक्लोडगंज में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, दक्षिण भारतीय पर्यटकों सहित रूस, यूक्रेन और इसराइल सहित अन्य देशों की पर्यटकों की चहलकदमी भी देखी गई। होटल कारोबारियों के अनुसार बीते सप्ताह में होटल कारोबार में मंदी देखी गई थी। लेकिन, इस सप्ताह के अंत में एक साथ तीन छुट्टियों के होने से होटल कारोबार सहित, छोटे कारोबारियों और टैक्सी चालकों को भी अच्छे कारोबार की उम्मीद है।
कोट्स
पर्यटन नगरी धर्मशाला में विदेशी पर्यटकों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। वहीं एक साथ तीन दिन का अवकाश आना भी होटल कारोबार के नजरिये से अच्छा संकेत है। पर्यटन नगरी के होटलों में वीकेंड पर 90 फीसदी तक होटल बुक हो चुके हैं। उम्मीद है कि शनिवार रात और रविवार को सभी होटल पूरी तरह पैक हो जाएंगे। - राहुल धीमान, अध्यक्ष होटल एंड रेस्तरां एसोसिएशन स्मार्ट सिटी धर्मशाला।