फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Dhaliara Old Student Association meeting was tumultuous

Kangra News: हंगामापूर्ण रही ढलियारा ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन की बैठक

Mon, 25 Aug 2025 05:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 25 Aug 2025 05:54 AM IST
विज्ञापन
Dhaliara Old Student Association meeting was tumultuous
महेंद्र दूसरी बार बने ढलियारा काॅलेज की ओएसए के अध्यक्ष
विज्ञापन

पूर्व छात्रों ने एसोसिएशन की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
छात्र बोले, व्यक्तिगत स्वार्थों की पूर्ति के लिए हो रहा एसोसिएशन का इस्तेमाल
संवाद न्यूज एजेंसी
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। ढलियारा कॉलेज की ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन (ओएसए) की बैठक रविवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता काॅलेज प्राचार्य डाॅ. अंजू ने की, जबकि बतौर चुनाव पर्यवेक्षक प्रो. कर्ण पठानिया उपस्थित रहे। बैठक काफी हंगामापूर्ण रही। कुछ पूर्व छात्रों ने ओएसए की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।
उन्होंने कहा कि ओएसए की आजीवन सदस्यता के लिए कार्यकारिणी कोई प्रयास नहीं करती है, बल्कि चुनाव जीतने के लिए पूर्व छात्रों की वार्षिक सदस्यता करवाई जाती है। पूर्व छात्र सुनील और सतीश ने हाउस की बैठक में सवाल उठाया कि एसोसिएशन का कामकाज ओएसए के संविधान के अनुसार नहीं हो रहा है। बल्कि इसका इस्तेमाल व्यक्तिगत स्वार्थों की पूर्ति के लिए किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज दिन तक ओएसए का ऑडिट नहीं करवाया गया, जबकि ओएसए को गठित हुए एक दशक से अधिक समय हो चुका है। उनका कहना था कि ओएसए के तीन साल में आम बैठक तक नहीं बुलाई गई। पूर्व छात्रों को ओएसए के कामकाज की जानकारी नहीं मिल पा रही है। मात्र चुनाव के दिन लोगों को इकट्ठा करने के लिए मेहनत की जाती है। पूर्व छात्रों ने बैठक में आरोप लगाया कि ओएसए के गठन का उद्देश्य पूर्व एवं वर्तमान छात्रों और संस्थान के बीच संबंध स्थापित करने करने के साथ-साथ आपसी सहयोग को बढ़ाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही काॅलेज की विकासात्मक गतिविधियों में सहयोग करना था। लेकिन अब ओएसए ढलियारा पर राजनीति काफी हावी हो चुकी है। बैठक के अंत में सर्वसम्मति से महेंद्र सिंह को दोबारा सर्वसम्मति से ओएसए का अध्यक्ष चुना गया, जबकि महासचिव प्रो. सुशील भारद्वाज को बनाया गया। अध्यक्ष ने कहा कि शेष कार्यकारिणी का गठन वे शीघ्र करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed