Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Devotees throng the shrine of Maa Jwala; 25,000 offer prayers

Kangra News: मां ज्वाला के दरबार में उमड़े श्रद्धालु, 25 हजार ने किए दर्शन

Tue, 10 Nov 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Devotees throng the shrine of Maa Jwala; 25,000 offer prayers
ज्वालामुखी मंदिर में लाइनो में लगे श्रद्धालु अपनी बारी का इंतजार करते स्तोत्र संवाद
गोवर्धन पूजा पर ज्वालामुखी में धार्मिक उल्लास, मंदिरों में अन्नकूट का भोग लगाकर बांटा प्रसाद
विज्ञापन

गोवर्धन पूजा पर मंदिरों में अन्नकूट का आयोजन; मुरली मनोहर व लक्ष्मी नारायण मंदिर में भजन-कीर्तन

संवाद न्यूज एजेंसी
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। गोवर्धन पूजा के अवसर पर मंगलवार को शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मंदिर प्रशासन के अनुसार, करीब 25 हजार भक्तों ने मां ज्वाला की पवित्र ज्योतियों के दर्शन किए। सुबह से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था।
दिनभर मंदिर में भक्तों की आवाजाही जारी रही और शाम तक दर्शनार्थियों की संख्या बढ़ती रही। ज्वालामुखी और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी गोवर्धन पूजा धूमधाम से मनाई गई। लोगों ने घरों में गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। जहां गोबर उपलब्ध नहीं था, वहां रंगोली के रंगों से आकृति बनाई गई। श्रद्धालुओं ने भगवान गोवर्धन को अन्नकूट का भोग लगाकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

--
मंदिरों में विशेष अन्नकूट का आयोजन
ज्वालामुखी के मुरली मनोहर और लक्ष्मी नारायण मंदिर में भी गोवर्धन पूजा के उपलक्ष्य में विशेष अन्नकूट का आयोजन किया गया। भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी की पूजा-अर्चना के साथ भजन-कीर्तन हुए। श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से अन्नकूट का भोग लगाया और बाद में प्रसाद ग्रहण किया। पुजारी डिंपल शर्मा ने बताया कि गोवर्धन पूजा का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। यह पर्व प्रकृति, गौवंश और अन्न के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का संदेश देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुजारी डिंपल शर्मा ने बताया कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण ने गोकुलवासियों को देवराज इंद्र के बजाय गोवर्धन पर्वत की पूजा करने के लिए प्रेरित किया था। इससे क्रोधित होकर इंद्रदेव ने गोकुल में मूसलाधार बारिश शुरू कर दी। लगातार वर्षा से पूरा क्षेत्र जलमग्न होने लगा और ग्रामीणों के सामने संकट खड़ा हो गया। तब भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी छोटी अंगुली पर गोवर्धन पर्वत उठाकर गोकुलवासियों और उनके पशुधन को उसके नीचे आश्रय दिया। मान्यता है कि सात दिनों तक लगातार बारिश होने के बावजूद किसी को नुकसान नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed