फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Devarshi Narad Peeth will be established in CU

Kangra News: सीयू में देवर्षि नारद पीठ की होगी स्थापना

Wed, 14 May 2025 01:25 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Devarshi Narad Peeth will be established in CU
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयू) धर्मशाला के सभागार में देवर्षि नारद की जयंती धूमधाम से मनाई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीयू के कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल ने कहा कि शीघ्र ही सीयू में देवर्षि नारद पीठ की स्थापना की जाएगी, ताकि संचार की दृष्टि से नारद साहित्य पर अधिक शोध और अध्ययन हो सके। यह कार्यक्रम पत्रकारिता, जनसंचार एवं नव मीडिया स्कूल और विश्व संवाद केंद्र शिमला के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख नरेंद्र कुमार रहे। कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल ने कहा कि षड्यंत्र पूर्वक देवर्षि नारद का चित्रण नकारात्मक तरीके से किया गया, जबकि देवर्षि नारद जैसा विद्वान, सचेतक और मानव हितैषी त्रिलोक में कोई नहीं है। इस दौरान राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख नरेंद्र कुमार ने विश्व संवाद केंद्र और देवर्षि नारद जयंती समारोह प्रारंभ करने की यात्रा का उल्लेख किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed