{"_id":"617ffcbf346ae02b84479d1d","slug":"destroyed-spoiled-sweets-oil-and-rotten-fruits-kangra-news-sml3890582179","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहारी सीजन पर स्वास्थ्य विभाग ने खाद्य पदार्थों की दुकानों में दी दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहारी सीजन पर स्वास्थ्य विभाग ने खाद्य पदार्थों की दुकानों में दी दबिश
विज्ञापन
नगरोटा बगवां में निरीक्षण के दौरान एक दुकान में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच करती स्वास्थ?
- फोटो : Kangra
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। त्योहारी सीजन में लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ न हो, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क हो गया है।
स्वास्थ्य विभाग नगरोटा बगवां की टीम ने सोमवार को बड़ोह, सुनेहड़, नगरोटा व रढ़ आदि बाजारों में दबिश देकर मिठाई फल सब्जी व अन्य खाद्य पदार्थों विक्रेताओं की दुकानों का निरीक्षण कर गुणवत्ता की बारीकी से जांच की।
टीम ने इस दौरान खराब मिठाइयों, तेल और सड़े-गले फलों को नष्ट करवाया। खंड चिकित्सा अधिकारी संजय भारद्वाज ने बताया कि सभी खाद्य पदार्थ विक्रेता सही मानकों के अनुरूप ही मिठाइयों व फलों को बेचें, अन्यथा खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। विभाग की टीम में सुशील धीमान, अशोक कुमार, राजकुमार और दिनेश कुमार आदि शामिल थे।
उन्होंने बताया कि आम जनमानस के स्वास्थ्य से खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा और विभागीय टीम आगामी दिनों में भी निरीक्षण जारी रखेगी। इस मौके पर उन्होंने संबंधित दुकानदारों को खाद्य पदार्थों को ढक कर रखने और साथ लगती नालियों को साफ रखने की हदायत भी दी।