फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   destroy patika

दरंग में तोड़ डाली शिलान्यास पट्टिका

Thu, 05 Nov 2015 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगड़ा Updated Thu, 05 Nov 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन

पालमपुर (कांगड़ा)। दरंग गांव में प्रस्तावित वन विभाग विश्राम गृह की शिलान्यास पट्टिका किसी ने तोड़ दी है। इस विश्राम गृह का शिलान्यास पूर्व भाजपा विधायक प्रवीण कुमार ने किया था। वन विभाग ने पुलिस में मामला दर्ज करवा दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दरंग गांव में साल 2012 में पूर्व विधायक ने वहां पर बनने वाले वन विभाग के विश्राम गृह का शिलान्यास किया था लेकिन बुधवार को किसी ने इसकी शिलान्यास पट्टिका तोड़ दी है। इसका पता चलते ही वन विभाग ने पुलिस में मामला दर्ज करवा दिया है। पुलिस ने शिकायत आते ही घटनास्थल का दौरा कर छानबीन शुरू कर दी है। जबकि पट्टिका टूटने की पूर्व विधायक प्रवीण ने कड़ी निंदा की है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं के शिलान्यास ही क्यों टूट रहे हैं। इससे पहले गोपालपुर चिड़ियाघर में पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार की पट्टिका भी तोड़ी गई थी। थाना प्रभारी भवारना राजकुमार ने कहा कि पुलिस ने घटनास्थल का दौरा कर लिया है। पट्टिका तो ठीक पाई गई है लेकिन उसकी दीवार ढही है। पुलिस इसकी छानबीन कर रही है। उधर, डीएसपी विकास धीमान ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed