फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Despite the notice, the results of government schools did not improve.

Kangra News: नोटिस के बाद भी नहीं सुधरा सरकारी स्कूलों का परीक्षा परिणाम

Sat, 16 May 2026 05:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 16 May 2026 05:50 AM IST
विज्ञापन
Despite the notice, the results of government schools did not improve.
दसवीं बोर्ड मेरिट सूची से लगातार गायब सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी
विज्ञापन

गणित-विज्ञान में कमजोर प्रदर्शन से बिगड़ा रिजल्ट
परिणाम 50 फीसदी से कम रहने पर 13 स्कूलों को दिए थे नोटिस
राजीव नैय्यर
कुल्लू। जिले के सरकारी विद्यालयों का दसवीं कक्षा का बोर्ड परीक्षा परिणाम संतोषजनक नहीं रहा है। तीन सालों से सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थी बोर्ड की टॉप टेन मेरिट सूची में शामिल नहीं हो पाए हैं, जो शिक्षा प्रणाली पर एक बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है।
शिक्षा निदेशालय ने पिछले शैक्षणिक सत्र 2024-25 में परीक्षा परिणाम खराब रहने पर 13 विद्यालयों के मुखियाओं को कारण बताओ नोटिस जारी किए थे, लेकिन इस साल भी सरकारी विद्यालयों का हालात वही हैं। कारण बताओ नोटिस जारी होने के बाद भी सरकारी विद्यालयों के शिक्षकों ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया है और नतीजा पूर्व की तरह ही इस बार भी वही रहा।
विज्ञापन

विभाग ने नोटिस जारी कर विद्यालय के मुखियाओं से जवाब मांगा है कि किन कारणों से परीक्षा परिणाम खराब रहा है। जिन विद्यालयों का रिजल्ट खराब रहा था, उनमें विद्यार्थी अधिक संख्या में गणित और विज्ञान विषय में उत्तीर्ण नहीं हो पाए थे, लेकिन शैक्षणिक सत्र 2025-26 में स्थिति फिर जस की तस ही रही। शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि परिणाम क्यों खराब रहा है। यह चिंतन का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में जिन विद्यालयों का दसवीं और 12वीं कक्षा के वार्षिक परिणाम में 50 फीसदी से कम रहा है। उन विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और मुख्याध्यापकों से जवाब मांगा जाएगा। खामियां मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। - देशराज डोगरा, उच्च शिक्षा उपनिदेशक कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed