{"_id":"694d8fc16bee9d7c46092d45","slug":"deputy-chief-minister-mukesh-agnihotri-bowed-his-head-at-the-baglamukhi-temple-kangra-news-c-95-1-kng1002-212620-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने नवाया बगलामुखी मंदिर में शीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने नवाया बगलामुखी मंदिर में शीश
Fri, 26 Dec 2025 12:55 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Fri, 26 Dec 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
गुलेर (कांगड़ा)। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने वीरवार को प्रसिद्ध बगलामुखी मंदिर बनखंडी में शीश नवाया और विधिवत पूजा-अर्चना की। मंदिर के मुख्य आचार्य दिनेश रतन ने उपमुख्यमंत्री को माता की विशेष पूजा करवाई। इस अवसर पर मुकेश अग्निहोत्री ने माता रानी का आशीर्वाद लिया और प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और चहुंमुखी विकास की कामना की। मंदिर परिसर पहुंचने पर प्रबंधन द्वारा उनका स्वागत किया गया। दर्शन के उपरांत उपमुख्यमंत्री ने मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और उनकी सराहना की। पूजा के बाद मंदिर प्रबंधन की ओर से उपमुख्यमंत्री को माता की चुनरी और स्मृति चिह्न के रूप में फोटो भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन