फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Departments should ensure compliance with the orders of NGT and High Court.

Kangra News: एनजीटी और उच्च न्यायालय के आदेशों की अनुपालना सुनिश्चित करें विभाग

Fri, 29 Nov 2024 07:19 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 07:19 AM IST
विज्ञापन
Departments should ensure compliance with the orders of NGT and High Court.
राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण के कार्यों की समीक्षा बैठक में बोले अतिरिक्त उपायुक्त विनय कुमार
विज्ञापन

बोले, स्वच्छ भारत मिशन के तहत ठोस एवं तरल कचरे का सही निष्पादन सुनिश्चित किया जाए
सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट और बायो मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट को लेकर भी बैठक में हुई चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। सभी विभाग नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल और उच्च न्यायालय के आदेशों की अनुपालना सुनिश्चित करें। उपायुक्त कार्यालय धर्मशाला में वीरवार को राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण के कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त उपायुक्त विनय कुमार ने यह बात कही।
बैठक में जिला में एनजीटी के तहत गठित कमेटियों की ओर से किए गए कार्यों की समीक्षा की गई। एडीसी ने कहा कि एनजीटी के नियमों को लेकर सभी अधिकारी अपने-अपने विभाग के कार्यों के प्रति जिम्मेदार रहें और इसकी अनुपालना के लिए अपने-अपने क्षेत्रों में तेजी से कार्यों का निर्वहन करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पर्यावरण में स्वच्छता बनाए रखने के दृष्टिगत नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की ओर से सॉलिड वेस्ट, प्लास्टिक वेस्ट, बायो मेडिकल वेस्ट, ई-वेस्ट और कंस्ट्रक्शन वेस्ट आदि के प्रबंधन के लिए जो नियम बनाए गए हैं, उनका सफल तरीके से क्रियान्वयन विभाग सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीसी ने कहा कि जिले के नदी-नालों में प्रदूषण, अवैध डंपिंग और अवैध खनन को रोकने के लिए आवश्यक कदमों को उठाते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाए। उन्होंने कहा कि जिला के ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वच्छ भारत मिशन के तहत ठोस एवं तरल कचरे का सही निष्पादन सुनिश्चित किया जा सकता है। इस दिशा में भी विभागों को कार्य करना चाहिए। बैठक में बायो मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट के तहत जिला में स्वास्थ्य सुविधाओं, जिला में बायो मेडिकल वेस्ट की मात्रा और उनका प्रबंधन, बायो मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट के लिए ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित करने आदि बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। इसके अलावा जिला में चल रहे सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की कार्यप्रणाली, निर्माणाधीन प्लांटों की प्रगति आदि बिंदुओं पर चर्चा की गई। विनय कुमार ने कहा कि जिला पर्यावरण योजना में सभी विभाग सामाजिक सहभागिता भी सुनिश्चित करें। बैठक में पर्यावरण संरक्षण से जुड़े अन्य मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एसडीओ वरुण गुप्ता ने बैठक का संचालन किया तथा विभिन्न मुद्दों का विस्तृत ब्योरा पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed