फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Department strict on tourist's flight in slippers, sought report

Kangra News: चप्पल में पर्यटक की उड़ान पर विभाग सख्त, मांगी रिपोर्ट

Wed, 18 Sep 2024 06:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 18 Sep 2024 06:11 AM IST
विज्ञापन
Department strict on tourist's flight in slippers, sought report
धर्मशाला। इंद्रूनाग मंदिर के समीप पैराग्लाइडिंग साइट से पर्यटक को चप्पल में टेंडम फ्लाइट करवाने के मामले में पर्यटन विभाग ने रिपोर्ट मांगी है। इसमें साइट पर तैनात मार्शल को मामले की रिपोर्ट भेजने के लिए कहा गया है। रिपोर्ट के आधार पर पायलट के खिलाफ नियमों के तहत विभाग चालान काटने अथवा अन्य कार्रवाई को अमल में ला सकता है। सुरक्षा नियमों को दरकिनार कर ऐसी फ्लाइट न करवाने और सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करवाने के लिए मार्शल को भी निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

बता दें, बरसात के चलते 2 माह तक पैराग्लाइडिंग की गतिविधियां 16 सितंबर से शुरू हुई। इंद्रूनाग मंदिर साइट पर पहले दिन पैराग्लाइडर पायलट की ओर से लापरवाही देखने को मिली। साइट पर गड्ढे और पत्थरों के बीच ही फ्लाइट्स को शुरू कर दिया गया। ऐसे में उड़ने के लिए कुछ कदम दौड़ना पड़ता है, उस दौरान भी पैर फिसलने और चोट लगने का अंदेशा बना। मंगलवार को भी साइट पर उड़ानें हुईं, लेकिन कुछ सुरक्षा बिंदुओं को पायलट की ओर से सुधारा गया था। साइट पर सुरक्षा के लिहाज से मैट बिछाने के कार्य को भी किया जा रहा है। साइट पर पूर्व में मैट बिछाई गई थी, लेकिन बरसात के दौरान इसको नुकसान पहुंचा है और इसे हटाया गया है।
विज्ञापन

उधर, जिला पर्यटन अधिकारी धर्मशाला विनय धीमान ने बताया कि चप्पल में पर्यटक को टेंडम फ्लाइट करवाने के मामले में साइट पर तैनात मार्शल से रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट के आधार पर पायलट के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। साथ ही मार्शल को भी निर्देश जारी किए हैं कि कोई भी पायलट सुरक्षा नियमों का उल्लंघन न करे और कोई ऐसा करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed