फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Department should improve the condition of Chughera-Saddun road: Bablu

छूघेरा-सद्दूं सड़क की हालत सुधारे विभाग : बबलू

Tue, 12 Aug 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Department should improve the condition of Chughera-Saddun road: Bablu
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। चंगर की प्रमुख सड़क छूघेरा-सद्दूं की हालत इन दिनों खस्ता बनी हुई है। खासकर सद्दूं पंचायत क्षेत्र में तीन साल से लोक निर्माण विभाग रोड पर एक डंगा नहीं लगा पाया है। अब आपदा राहत के तहत हिमाचल में लोक निर्माण विभाग को 1400 करोड़ रुपये का बजट मिला है। ऐसे में महकमे को प्राथमिकता के आधार पर इस काम को पूरा करना चाहिए। यह बात एंटी टेरेरिस्ट फ्रंट के अध्यक्ष बलविंद्र सिंह बबलू ने जारी बयान में कही। सद्दूं-छूघेरा रोड नगरोटा बगवां, सुलह और ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्रों को जोड़ता है। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह का भी दायित्व है कि वह हजारों लोगों की भावनाओं को समझें और इस रोड किनारे डंगा लगाएं। बबलू ने अपनी मशीनों से अब तक इस रोड पर कई नालियां दुरुस्त कर दी हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed