{"_id":"67c31849bb7be8ed41095fed","slug":"demonstration-of-traders-coming-to-baijnath-shivratri-fair-kangra-news-c-95-1-ssml1021-167324-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: बैजनाथ शिवरात्रि मेले में आए व्यापारियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: बैजनाथ शिवरात्रि मेले में आए व्यापारियों का प्रदर्शन
Sun, 02 Mar 2025 07:50 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sun, 02 Mar 2025 07:50 AM IST
विज्ञापन
सुविधाएं न मिलने पर एसडीएम कार्यालय के प्रांगण में प्रदर्शन करते व्यापारी। -स्रोत : व्यापारी
बैजनाथ (कांगड़ा)। शिवरात्रि महोत्सव मेले में आए व्यापारियों ने सुविधाओं के अभाव को लेकर प्रशासन और स्टाल आवंटन करने वाले ठेकेदारों के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन किया। शनिवार को एसडीएम बैजनाथ के कार्यालय परिसर में इकट्ठा हुए व्यापारियों ने कहा कि तीन दिन से हो रही बारिश के कारण उनका कारोबार प्रभावित हुआ है, लेकिन प्रशासन ने उनकी कोई सुध नहीं ली।
व्यापारियों ने आरोप लगाया कि मेले में 400 से अधिक व्यापारी आए हैं, लेकिन शौचालय तक की सुविधा नहीं है। मेले के रास्तों पर कीचड़ और दलदल है, जबकि सफाई का कोई इंतजाम नहीं किया गया। व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोज कपूर और ठेकेदार सुरजीत ने बताया कि व्यापारी सफाई के लिए शुल्क देने को भी तैयार हैं, लेकिन मेला कमेटी की ओर से कोई व्यवस्था नहीं की गई।
तहसीलदार रमन ठाकुर और नायब तहसीलदार गुरमुख ने व्यापारियों को दो दिन में रास्ता ठीक करने और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है। व्यापारियों ने मेले की सांस्कृतिक संध्याओं को बढ़ाने की मांग भी रखी है। इस बीच शनिवार दोपहर बाद मौसम साफ होते ही मेले में रौनक लौटने लगी और उम्मीद की जा रही है कि आगामी दिनों में भीड़ और बढ़ेगी।