फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Demonstration at Jasur railway station for restoration of trains

Kangra News: ट्रेनों की बहाली के लिए जसूर रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन

Sun, 07 Jan 2024 01:35 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jan 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
Demonstration at Jasur railway station for restoration of trains
जसूर (कांगड़ा)। नवभारत एकता दल के राष्ट्रीय संयोजक पीसी विश्वकर्मा के नेतृत्व में पिछले छह माह से ट्रेनों की आवाजाही बंद होने के चलते जसूर के नूरपुर रोड रेलवे स्टेशन पर ट्रेन चलाओ यात्रा अभियान के तहत केंद्र सरकार और रेलवे विभाग के खिलाफ शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया गया। विश्वकर्मा ने बताया कि यह अभियान रानीताल से शुरू होकर गुलेर, जवाली, भरमाड़ के बाद शनिवार को जसूर पहुंचा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह अभियान ट्रेनों की बहाली तक जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि पपरोला से कांगड़ा तक ट्रेन शुरू की गई हैं, जबकि कांगड़ा से नूरपुर तक अभी तक ट्रेन की बहाली नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि आरटीआई की ओर से प्राप्त जानकारी के अनुसार चक्की के पुल की मरम्मत पर लगभग 40 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं। वहीं रानीताल से पलाड़ में ट्रैक दुरुस्त करने के लिए 41 लाख खर्च होने के बाद भी नतीजा शून्य ही रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ट्रेनों को बंद करने और कब तक खोलने के संदर्भ में किसी भी प्रकार की जानकारी आम जनता को नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में 10 जनवरी को धर्मशाला में जिलाधीश को ज्ञापन दिया जाएगा। अगर फिर भी रेल सेवा बहाल नहीं हुई तो दिल्ली के जंतर-मंतर में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर स्वराज इंडिया के जनरल सेक्रेटरी डॉक्टर अशोक सोमल, न्यू पेंशन स्कीम रिटायर्ड कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजीव गुलेरिया और विपिन महाजन इस मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed