{"_id":"677a870a41a0cc355d00017f","slug":"demand-to-regularize-imc-and-swf-employees-kangra-news-c-95-1-kng1005-160752-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: आईएमसी और एसडब्ल्यूएफ कर्मचारियों को नियमित करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: आईएमसी और एसडब्ल्यूएफ कर्मचारियों को नियमित करने की मांग
Mon, 06 Jan 2025 05:48 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 06 Jan 2025 05:48 AM IST
विज्ञापन
शाहपुर में उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया से मिलते हुए औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों से आईएमसी
प्रतिनिधिमंडल ने विधायक को सौंपा ज्ञापन, मांग पूरी होने का दिया आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहपुर (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश के समस्त औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों से आईएमसी और एसडब्ल्यूएफ कर्मचारी एसोसिएशन के सदस्य विधायक केवल पठानिया से मिले। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल के प्रधान संजीव कुमार, जर्नल सेक्रेटरी मनोज कुमार सहित अन्य के नियमितीकरण की मांग रखी।
प्रधान संजीव कुमार ने बताया कि असल में हिमाचल प्रदेश के समस्त औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में आईएमसी और एसडब्ल्यूएफ कर्मचारी नियुक्त किए हुए हैं। ये कर्मचारी पिछले लगभग 10 सालों से सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन उन्हें आज तक नियमित नौकरी का लाभ नहीं दिया गया है। इससे पहले आईएमसी और एसडब्ल्यूएफ के तहत नियुक्त किए गए लगभग 945 कर्मचारियों को नियमित कर दिया है, लेकिन बचे हुए लगभग 250 कर्मचारियों को अज्ञात कारणों के चलते नियमितीकरण का लाभ नहीं मिल पाया है ।
इस पर विधायक केवल पठानिया ने आईएमसी और एसडब्ल्यूएफ कर्मचारियों को नियमित करवाने और तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्मानी से इस विषय पर सकारात्मकता से बात करने का भरोसा दिलाया है। विधायन ने प्रतिनिधिमंडल को मांग पूरी करने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर कल्याण चौधरी, सौरभ भारद्वाज, आशीष लखनपाल, आदित्य शर्मा, जितेंद्र कुमार, अंकित वर्मा और मनोज आदि मौजूद थे।