फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   New PoS machines could not be made operational even after a month.

Kangra News: एक माह बाद भी शुरू नहीं हो पाईं नई पोश मशीनें

Wed, 28 Oct 2026 06:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 28 Oct 2026 06:38 AM IST
विज्ञापन
New PoS machines could not be made operational even after a month.
शिमला से निर्देश मिलने के इंतजार में विभाग और डिपो संचालक
विज्ञापन

राशन वितरण प्रणाली में सुधार के लिए सितंबर में आवंटित की थी 4जी पोस मशीनें
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। प्रदेश में राशन डिपुओं पर उपभोक्ताओं को राशन वितरण के लिए आवंटित की गईं नई 4जी पोस (प्वाइंट ऑफ सेल) मशीनें एक माह बाद भी शुरू नहीं हो पाई हैं। सितंबर में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग निदेशालय शिमला की ओर से ये मशीनें आवंटित की गई थीं, लेकिन अब तक इनके संचालन को लेकर स्पष्ट निर्देश जारी नहीं हुए हैं। ऐसे में विभागीय अधिकारी और डिपो संचालक मशीनों को शुरू करने के लिए निदेशालय से आदेश मिलने का इंतजार कर रहे हैं।
हिमाचल प्रदेश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) को अधिक पारदर्शी और तकनीक आधारित बनाने के लिए प्रदेश में नई 4जी पोस मशीनें उपलब्ध करवाई गई हैं। नई मशीन में राशन का वजन मापने की सुविधा एकीकृत होगी, चेहरे, अंगुलियों के निशान और ओटीपी से पहचान की व्यवस्था होगी, 4जी नेटवर्क आधारित प्रणाली से कामकाज तेजी से हो सकेगा। मशीन में सिम कार्ड लगाने की सुविधा होगी। लेकिन नई मशीनें शुरू न होने से राशन वितरण व्यवस्था में इनका इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है। मशीनों के आवंटन के बाद उम्मीद जताई जा रही थी कि जल्द ही इन्हें डिपुओं में स्थापित कर उपभोक्ताओं को सुविधा दी जाएगी, लेकिन एक माह से अधिक समय बीतने के बावजूद प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाई है।
विज्ञापन

विभागीय स्तर पर नई पीओएस मशीनों को संचालित करने के लिए निदेशालय से दिशा-निर्देश मिलने का इंतजार किया जा रहा है। डिपो संचालक भी इसी असमंजस में हैं कि नई मशीनों से राशन वितरण कब शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिपो संचालकों के पास नई पोस मशीनें पहुंच चुकी हैं। शिमला से निर्देश मिलने के बाद मशीनों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। मशीनों के संचालन के लिए 1164 डिपो संचालकों को एक-एक दिन का प्रशिक्षण दिया गया है। - पुरुषोत्तम सिंह, जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed