फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Demand to build a flyover in Shahpur, shopkeepers took out a rally

शाहपुर में फ्लाई ओवर बनाने की मांग, दुकानदारों ने निकाली रैली

Sat, 30 Apr 2022 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Demand to build a flyover in Shahpur, shopkeepers took out a rally
मंत्री सरवीन चौधरी को ज्ञापन सौंपने जाते शाहपुर बाजार के दुकानदार। - फोटो : Kangra
शाहपुर (कांगड़ा)। शाहपुर बाजार में फ्लाईओवर की मांग को लेकर दुकानदारों ने रोष रैली निकाली। दुकानदारों ने कहा कि हमें आत्महत्या के लिए मजबूर मत करो और फ्लाई ओवर बनाओ, शाहपुर बाजार बचाओ।
विज्ञापन

वे मांग को लेकर मंत्री सरवीन चौधरी से मिले और ज्ञापन भी सौंपा। रैली की अगुवाई शाहपुर फोरलेन संघर्ष समिति के अध्यक्ष डॉक्टर श्रीकांत ने की। उन्होंने मांग की कि शाहपुर फोरलेन के लिए एनएचएआई ने प्लान बनाया था, उसके अनुसार शाहपुर फोरलेन का निर्माण किया जाए। पहले डीपीआर में शाहपुर में फ्लाईओवर का प्रावधान था। सरवीन चौधरी ने आश्वासन दिया कि वे इस संबंध में मुख्यमंत्री से मिलेंगी और सकारात्मक हल निकालेंगी। उन्होंने कहा कि वे शाहपुर के दर्द को एनएचएआई के समक्ष रखेंगी ताकि पुराने बाजार को उजड़ने से बचाया जा सके। इससे लोगों का रोजगार बचा रहेगा और लोग विस्थापित भी नहीं होंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर पंकज महाजन, पार्षद आजाद, जितेंद्र महाजन, कमल, आशीष कमल, तनु महाजन, भुपिंदर सिंह, सचिन, देश राज, कनु चौधरी, सचिव राजीव महाजन, अनूप नाग, डॉ. पंडित, डिंपल महाजन, पंकज महाजन, दलजीत, महेंद्र शर्मा, मनोज चौधरी, तिलक, विजय वर्मा, सुनील, रजत और सुशांत आदि में मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed